तेज हवा-बारिश बनी हवाई उड़ानों के लिए बाधा: विजिबिलिटी घटी; फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं इसका असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता के कारण पुणे से इंदौर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान को रनवे पर उतारना संभव नहीं हो सका और उसे गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा।
मौसम अचानक खराब हो गया
जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-284/701) निर्धारित समयानुसार सुबह 6:40 बजे इंदौर पहुंचने वाली थी। इसी विमान को आगे बेंगलुरु के लिए रवाना होना था, लेकिन इंदौर के आसमान में पहुंचते ही मौसम अचानक खराब हो गया।
आसमान में चक्कर काटता रहा विमान
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शहर में करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं और भारी बारिश शुरू हो गई। इसके चलते रनवे के आसपास दृश्यता काफी कम हो गई। सुरक्षा मानकों को देखते हुए पायलट ने कुछ समय तक विमान को हवा में ही होल्डिंग पैटर्न में रखा और मौसम सामान्य होने का इंतजार किया।
हालांकि स्थिति में सुधार नहीं होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशानुसार विमान को वडोदरा एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। उस समय विमान में 112 यात्री सवार थे।
मौसम साफ होने पर लौटा विमान
इंदौर में मौसम सामान्य होने के बाद वडोदरा से विमान को वापस उड़ान भरने की अनुमति दी गई। इसके बाद विमान सुबह 8:31 बजे सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। विमान के लौटने के बाद बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग कराई गई और फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से सुबह 9:20 बजे रवाना हो सकी।
यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
फ्लाइट के डायवर्ट होने और देरी से संचालन के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने मौसम संबंधी व्यवधान के चलते अपनी आगे की यात्रा योजनाओं में भी बदलाव होने की बात कही।
उड़ानों में देरी का सिलसिला जारी
एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी की समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले भी विभिन्न मार्गों की छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित हुई थीं। मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के कारण आने वाले दिनों में भी हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!