तनुश्री थाली पर गिरी खाद्य विभाग की गाज: मधुर गर्ल्स होस्टल की मेस सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

15 मिनट में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, दो नमूने जांच के लिए भेजे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छात्रों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सिल्वर मॉल के पास स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में छात्रों को खराब भोजन परोसे जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने महज 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में तनुश्री थाली द्वारा सप्लाई किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। मौके पर मौजूद प्रभारी प्रवीण जोशी के सामने ही किचन की बदहाली का खुलासा हुआ, जहां साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं था।
टीम ने तत्काल प्रभाव से खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए किचन और भोजन निर्माण क्षेत्र का संचालन बंद करवा दिया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मौके से गेहूं के आटे और घी के दो नमूने जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।
भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से समझौता नहीं
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई ने शहर के अन्य होस्टल संचालकों में हड़कंप मचा दिया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत तनुश्री थाली के संचालकों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!