महालक्ष्मी नगर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का खुलासा: रात 3 बजे पूल क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

डेढ़ लाख रुपए, ताश की गड्डियां जब्त, मकान मालिक की भूमिका जांच के घेरे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर के 60 फीट रोड स्थित कथित पूल क्लब पर देर रात लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 44 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की है।
लंबे समय से संचालित इस अड्डे पर देर रात तक जुआ खिलवाने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के पहले हॉल में बड़े स्तर पर ताश के पत्तों पर हार-जीत का खेल चल रहा था। पुलिस अब मकान मालिक और संचालकों की भूमिका की जांच कर रही है।
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित एक भवन की ऊपरी मंजिल स्थित पूल क्लब पर देर रात तक अवैध रूप से जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके से पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपए, ताश की गड्डियां और जुए में इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान हर्षित द्विवेदी, सुशील, जितेंद्र गुप्ता, सतीश सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस भवन में जुआ संचालित हो रहा था वह रघुवंशी नामक युवक का है। पुलिस उसकी भूमिका और जुआ संचालन में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।
खुलासा फर्स्ट के सूत्र के मुताबिक यहां लंबे समय से नाल काटकर बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा था। क्षेत्र में यह क्लब देर रात तक संचालित होने के कारण पहले से चर्चा में रहा है।
कुछ लोगों का दावा है कि दबिश से ठीक पहले पूल क्लब संचालक भी जुआ खेल रहा था। वह जीतकर बाहर निकला उसके कुछ समय बाद पुलिस ने दबिश मार दी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!