भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर; 3 की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हो गए। कुठला क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री बस कन्हवारा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक कटनी की तरफ से आ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सीधे बस से जा भिड़ा।
मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायल यात्री दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे।
टक्कर के बाद दो यात्री बस के नीचे दब गए, जबकि एक व्यक्ति ट्रक के केबिन में फंस गया। कई घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। सड़क पर बिखरा सामान और क्षतिग्रस्त वाहनों का मंजर हादसे की भयावहता बयां कर रहा था।
क्रेन की मदद से चलाया गया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। बस के नीचे दबे यात्रियों और ट्रक में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
तीन लोगों की मौत की पुष्टि
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौत हुई है। करीब 10 घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही ट्रक की तकनीकी जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!