राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्र गीत के निर्धारित प्रोटोकॉल की अनदेखी क्यों: इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में केवल 55 सेकंड वंदे मातरम् का गायन गंभीर सवाल खड़े करता है
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रशासन करे जांच, कांग्रेस वंदे मातरम् विरोधी यह सिद्ध हुआ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने 15 अगस्त 2026 को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के केवल लगभग 55 सेकंड के अंश के गायन पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच की मांग की है।
यादव ने कहा कि गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्र गान के गायन-वादन के संबंध में विस्तृत प्रोटोकॉल जारी किया है। इस आदेश में संबंधित अवसरों पर राष्ट्रीय गीत के आधिकारिक संस्करण के गायन-वादन तथा उचित शिष्टाचार का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के प्रोटोकॉल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर राष्ट्रीय गीत के आधिकारिक संस्करण को सामूहिक गायन के साथ प्रस्तुत करने का प्रावधान है। आधिकारिक संस्करण की अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है।
उन्होंने कहा कि उपलब्ध वीडियो के अनुसार इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय के 15 अगस्त के कार्यक्रम में वंदे मातरम् का केवल एक छोटा अंश गाया गया और लगभग 55 सेकंड में गायन समाप्त कर दिया गया। यदि किसी राष्ट्रीय पर्व के ध्वजारोहण कार्यक्रम में वंदे मातरम् प्रस्तुत किया जा रहा है, तो सवाल यह है कि गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक संस्करण के स्थान पर केवल लगभग 55 सेकंड का अंश क्यों गाया गया? और यदि राज्य सरकार या जिला प्रशासन ने इस प्रोटोकॉल को संबंधित सार्वजनिक आयोजनों/संस्थाओं पर लागू किया हैं तो उसका पालन कांग्रेस ने क्यों नहीं किया?
उन्होंने कहा कि 9 जुलाई के गृह मंत्रालय के आदेश में राज्यों के मुख्य सचिवों/यूटी प्रशासकों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों को निर्देश दिए गए हैं तथा संबंधित संस्थाओं/संगठनों को उनके अधिकार क्षेत्र में अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त निर्देश हैं। बीएनएस की धारा 223 का प्रकरण दर्ज करके निम्न बिंदुओं के आधार जांच की जाए।
1. मध्य प्रदेश सरकार अथवा जिला प्रशासन ने 15 अगस्त 2026 के सार्वजनिक कार्यक्रमों के संबंध में वंदे मातरम् प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।
2. वह निर्देश समस्त सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लागू हैं। प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
3. इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय के आयोजकों द्वारा जानबूझकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया।
4. उपलब्ध वीडियो में वंदे मातरम् की वास्तविक अवधि मात्र 55 सेंकड है, जो की वंदे मातरम् गाना के प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
5. यदि प्रोटोकॉल आदेश लागू है और उसकी जानबूझकर अवहेलना प्रमाणित हो रही है तो ऐसी परिस्थितियों में
बीएनएन की धारा 223 सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाना चाहिए।
राष्ट्र गीत सम्मान का विषय है, राजनीति का नहीं
यादव ने कहा कि कार्यक्रम में इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ वंदे मातरम् का षडयंत्र पूर्वक अपमान करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।
राष्ट्र गीत सम्मान का विषय है, राजनीति का नहीं। वंदे मातरम् किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा राष्ट्र गीत है। 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर यदि इसका गायन किया जा रहा है तो उसकी गरिमा और निर्धारित प्रोटोकॉल का सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कार्यक्रम की मूल वीडियो रिकॉर्डिंग, कार्यक्रम की अनुमति/सूचना, लागू सरकारी निर्देश और गृह मंत्रालय के प्रोटोकॉल की प्रति की जांच कर स्थिति सार्वजनिक की जाए।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!