एसएएफ प्रहरी ने एसआई पर क्यों तान दी बंदूक: नशे में धुत एसआई ने बंदूक छीनने की कोशिश की; जवान के कृत्य पर कमांडेंट ने कर दिया सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
एसएएफ की पांचवीं बटालियन में रविवार को संत्री ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ नशे में धुत सब-इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता और बंदूक छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है।
जानकारी मिली है कि जवान ने आत्मरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत एसआई पर बंदूक तानी थी, लेकिन इसके बाद उल्टे जवान पर ही गाज गिर गई। इस मामले में कमांडेंट ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
पीड़ित जवान ने इसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। बताया जाता है कि आरक्षक रवि कुमार संत्री ड्यूटी पर तैनात था। वहां सिविल ड्रेस में नशे में धुत एक व्यक्ति पहुंचा, जो शराब के नशे में धुत था।
उसने रवि से अभद्रता शुरू की और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की। रवि के पूछने पर उसने परिचय नहीं दिया। इसके बाद जब वह जबरदस्ती बंदूक छुड़ाने लगा, तो रवि ने पीछे हटते हुए उस पर बंदूक तान दी और कॉक कर दी।
हालांकि बाद मेंं हंगामे के बाद बंदूक छुड़ाने वाले शख्स की पहचान एसएएफ में ही पदस्थ एसआई देवेंद्र भदौरिया के रूप में हुई। देवेंद्र ने नशे में ही कमांडेंट को फोन लगाकर शिकायत की कि आरक्षक ने उस पर बंदूक तान दी है। इस पर कमांडेंट ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!