खबर
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल: डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 5:57 pm
शेयर करें:
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को एक श्रद्धालु ने लड्डू प्रसादी के पांच पैकेट खरीदे, लेकिन किसी पर भी निर्माण की तारीख (मैन्युफैक्चरिंग डेट) नहीं मिली। जब श्रद्धालु ने मंदिर के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की तो कथित तौर पर जवाब मिला कि कभी-कभी पैकेट पर तारीख नहीं लिखी होती है।

मामला उज्जैन निवासी मनीष सोलंकी से जुड़ा है। उनके मित्र की शादी कोलकाता में होनी है। शादी में बाबा महाकाल का प्रसाद ले जाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को मंदिर के लड्डू काउंटर से पांच पैकेट खरीदने भेजा था। प्रसाद खरीदने के बाद जब पैकेट की जांच की गई तो उन पर निर्माण की तारीख नहीं मिली।

शिकायत की तो मिला हैरान करने वाला जवाब
मनीष ने मंदिर के टोल फ्री नंबर 1800-233-1008 पर फोन कर इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि वहां से जवाब मिला कि कई बार पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट नहीं लिखी जाती है। इस जवाब से असंतुष्ट मनीष ने प्रसादी की पैकेजिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए।

15 दिन में उपयोग करने का निर्देश, लेकिन तारीख ही गायब
मनीष के मुताबिक, लड्डू प्रसादी के डिब्बे पर 15 दिन के भीतर उपयोग करने का निर्देश लिखा है, लेकिन निर्माण की तारीख का कहीं उल्लेख नहीं है। ऐसे में श्रद्धालु कैसे तय करेंगे कि प्रसाद कितने दिन पुराना है और कब तक खाने योग्य रहेगा?

काउंटर पर कहा- एक महीने तक खराब नहीं होगा

मनीष ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि काउंटर पर पूछताछ करने पर उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि लड्डू एक महीने तक भी खराब नहीं होंगे। जबकि डिब्बे पर 15 दिन के भीतर उपयोग करने का निर्देश अंकित है। दोनों बातों में अंतर होने से प्रसादी की निर्धारित उपयोग अवधि को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्रसाद खराब हुआ तो कौन लेगा जिम्मेदारी?
मनीष का कहना है कि उन्हें प्रसाद कोलकाता लेकर जाना है। ऐसे में निर्माण की तारीख नहीं होने से यह पता लगाना मुश्किल है कि लड्डू कब बनाए गए थे। यदि रास्ते में या बाद में प्रसाद खराब हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

आस्था से जुड़ा मामला, पैकेजिंग में लापरवाही क्यों?
देशभर से आने वाले श्रद्धालु बाबा महाकाल की लड्डू प्रसादी अपने घरों और रिश्तेदारों के लिए लेकर जाते हैं। ऐसे में पैकेट पर निर्माण की तारीख अंकित होना बेहद जरूरी है। इस शिकायत ने मंदिर की प्रसादी की पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत सामने रखी है।

फिलहाल इस मामले में मंदिर प्रबंध समिति का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। निर्माण की तारीख नहीं होने मात्र से प्रसाद की गुणवत्ता खराब होने की पुष्टि भी नहीं होती है।

संबंधित समाचार

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

14 minutes ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

21 minutes ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

32 minutes ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

41 minutes ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 1 hour ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 1 hour ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 2 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 2 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 2 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 2 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 2 hours ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

about 2 hours ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

about 2 hours ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

about 2 hours ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

about 2 hours ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!