खबर
Top News

किसने कहा: 'बालिग युवती को पति के साथ रहने से नहीं रोका जा सकता'; सहमति से तय हुआ था रिश्ता, बाद में टूट गई बात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
किसने कहा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि कोई युवती बालिग है और अपनी इच्छा से
अपने पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे परिवार या अन्य कोई व्यक्ति रोक नहीं सकता।

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर की सुनवाई
अदालत ने बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि युवती को सुरक्षित उसके पति के सुपुर्द किया जाए।

पारिवारिक मतभेदों के कारण रिश्ता टूटा
याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अमित पांचाल ने बताया कि रतलाम निवासी युवक और मंदसौर जिले के भानपुरा की युवती का विवाह पहले दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। हालांकि, बाद में पारिवारिक मतभेदों के कारण यह रिश्ता टूट गया।

इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया और 22 मई को मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पति के साथ रहने की इच्छा के बावजूद परिजन ले गए अपने साथ
याचिका के अनुसार, विवाह की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन रतलाम पहुंचे। उस दौरान युवती ने स्पष्ट रूप से पति के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन परिजन पुलिस के साथ उसे अपने साथ भानपुरा ले गए।

बाद में जब युवक पत्नी को लेने पहुंचा तो उसे मिलने या साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद युवक ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।

मां ने रखी दोबारा शादी की शर्त
सुनवाई के दौरान युवती की मां ने अदालत से कहा कि यदि दोनों परिवार की परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा विवाह कर लें, तो उन्हें बेटी के पति के साथ जाने पर कोई आपत्ति नहीं होगी।

इस पर युवक ने अदालत को बताया कि वह सामाजिक परंपराओं का सम्मान करता है और सभी रस्में निभाने के लिए तैयार है, लेकिन कानूनी रूप से विवाह पहले ही हो चुका है, इसलिए दोबारा शादी करना संभव नहीं है।

हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि चूंकि 22 मई को दोनों का विवाह हो चुका है।

युवती बालिग है तथा अपनी इच्छा से पति के साथ रहना चाहती है, इसलिए उसे रोका नहीं जा सकता। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि युवती को सुरक्षित उसके पति के साथ भेजा जाए।

मायके जाने की आजादी भी रहेगी
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि विवाह के बाद भी युवती को अपने माता-पिता और परिवार से मिलने का पूरा अधिकार है। वह जब चाहे अपने मायके जा सकती है।

साथ ही अदालत ने कहा कि यदि दोनों परिवार चाहें तो भविष्य में सामाजिक परंपराओं के अनुसार रिसेप्शन या अन्य वैवाहिक रस्मों का आयोजन कर सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर मिलेगा पुलिस संरक्षण
खंडपीठ ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक आयोजन के दौरान दंपती को सुरक्षा संबंधी कोई आशंका हो, तो वे पुलिस से सुरक्षा की मांग कर सकते हैं। प्रशासन कानून के अनुसार उन्हें आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराएगा।

फैसले का महत्व
हाईकोर्ट का यह फैसला स्पष्ट करता है कि भारतीय कानून के अनुसार बालिग व्यक्ति को अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने और उसके साथ रहने का मौलिक अधिकार है।

यदि कोई वयस्क महिला अपनी स्वतंत्र इच्छा से पति के साथ रहना चाहती है, तो परिवार या अन्य कोई व्यक्ति उसे जबरन रोक नहीं सकता। अदालत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों को सर्वोपरि मानते हुए यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया।

संबंधित समाचार

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

1 minute ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

8 minutes ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

10 minutes ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

27 minutes ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

27 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

40 minutes ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 1 hour ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 1 hour ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 3 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 3 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!