करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप: EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के करीब 10.99 करोड़ रुपए के टेंडर में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। EOW ने मुख्य आरोपी रणधीर पटेल समेत हेमलता, अशोक कुमार सिंह और देवेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है।
जांच में आरोप है कि एक ही पते, मोबाइल नंबर और ई-मेल से तीन फर्में संचालित की जा रही थीं। इन फर्मों के जरिए GEM पोर्टल पर फर्जी प्रतिस्पर्धा दिखाकर टेंडर हासिल किया गया। सस्ते कंप्यूटर पार्ट्स को महंगे दामों पर सप्लाई करने और स्थानीय या घटिया पार्ट्स लगाए जाने के आरोप भी हैं।
टेंडर से पहले ही सप्लाई-इंस्टॉलेशन
EOW जांच में यह भी सामने आया है कि उपकरणों की सप्लाई और इंस्टॉलेशन टेंडर से करीब दो महीने पहले ही कर दिया गया था। एजेंसी अब बिल, सप्लाई रिकॉर्ड, इंस्टॉलेशन रिपोर्ट और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 3,754 रुपए के UPS के लिए 11,247 रुपए का भुगतान किया गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए X पर पोस्ट किया औरभ्रष्टाचार पर जवाब मांगा।
सिस्टम को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
FIR के बाद आरोपी रणधीर पटेल की फर्म सांईबाबा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई है। EOW अब विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एजेंसी यह पता लगा रही है कि टेंडर प्रक्रिया में फर्जी प्रतिस्पर्धा कैसे तैयार की गई, सरकारी खजाने को कितना नुकसान हुआ और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर आगे और आरोपियों के नाम जुड़ सकते हैं।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!