खबर
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल: ‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 2:09 pm
शेयर करें:
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कोकीन की सप्लाई का नेटवर्क किस तरह गोपनीय तरीके से संचालित हो रहा था, इसका खुलासा चंदन नगर पुलिस की कार्रवाई के बाद हुआ है।

पुलिस ने 57.18 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन युवती इम्यूनल जाय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस के सामने कथित सप्लाई नेटवर्क का तरीका सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, युवती अगस्त में तीन बार इंदौर आई और हर बार निपानिया क्षेत्र के एक बड़े होटल की पार्किंग को कोकीन की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किया।

डिलीवरी का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा जाता था। न फोन पर लंबी बातचीत होती थी, न सामने वाले से मुलाकात और न ही पैकेट हाथों-हाथ सौंपा जाता था।

युवती को WhatsApp कॉल के जरिए लोकेशन और निर्देश दिए जाते थे। कभी किसी कार में पैकेट रखने को कहा जाता तो कभी डस्टबिन या किसी तय स्थान पर छोड़ने के निर्देश मिलते। पैकेट छोड़ने के बाद उसे तुरंत वहां से निकलना होता था।

‘पैकेट छोड़ो और निकल जाओ’, सामने वाले की पहचान भी नहीं
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवती को कथित तौर पर सिर्फ डिलीवरी की जिम्मेदारी दी गई थी। उसे यह जानकारी नहीं दी जाती थी कि पैकेट कौन लेने आएगा। WhatsApp कॉल पर निर्देश मिलने के बाद वह तय स्थान पर पहुंचती, पैकेट छोड़ती और बिना किसी से संपर्क किए वहां से निकल जाती थी।

पुलिस के अनुसार, नेटवर्क में डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को भी मुख्य सप्लायर और ग्राहक से अलग रखा जाता था, ताकि पूरी चेन की जानकारी एक ही व्यक्ति को न हो।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किए गए स्थान और वाहनों का चयन किस आधार पर किया जाता था।

सीधे सप्लायर से नहीं मिलता था माल, कैप्सूल में पहुंचती थी कोकीन
जांच में यह भी सामने आया कि जाय को कथित तौर पर कोकीन सीधे मुख्य सप्लायर से नहीं मिलती थी। पुलिस के अनुसार, उसके संपर्क में मौजूद एजेंट कैप्सूल में कोकीन भरकर उसे उपलब्ध कराते थे।

इसके बाद WhatsApp कॉल के जरिए उसे इंदौर आने और डिलीवरी की लोकेशन बताई जाती थी। पुलिस अब इन कथित एजेंटों की पहचान करने में जुटी है।

जांच के प्रमुख सवाल हैं कि कैप्सूल में ड्रग कौन भरता था, मुंबई से इंदौर तक माल कौन पहुंचाता था और इस पूरी सप्लाई चेन में कितने लोग जुड़े हैं।

सिंहासा से गिरफ्तारी, मोबाइल ने खोले नेटवर्क के रास्ते
चंदन नगर पुलिस ने युवती को सिंहासा क्षेत्र से 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, वह नाइजीरिया के लेगोस की रहने वाली है व सात महीने पहले बिजनेस वीजा पर भारत आई थी।

वह मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में अपनी बहन के साथ रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन और उसमें मौजूद संपर्कों की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल से मिले संपर्कों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ी।

इसके बाद पुलिस ने मुंबई के नाला सोपारा से एक अन्य नाइजीरियन युवक को भी गिरफ्तार किया। अब दोनों से पूछताछ के जरिए नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।

अब इंदौर के ‘ग्राहकों’ की तलाश
जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि निपानिया के होटल की पार्किंग में छोड़े गए कोकीन के पैकेट आखिर कौन उठाता था।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अगस्त में कितनी बार डिलीवरी हुई, हर बार पैकेट किस स्थान पर छोड़ा गया और उन्हें लेने वाले लोग कौन थे। इसके साथ ही इंदौर में नेटवर्क के स्थानीय संपर्कों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क का कथित सरगना भी नाइजीरियन है, जो भारत आकर वापस जा चुका है। अब उसके संपर्कों और भारत में सक्रिय सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

होटल पार्किंग से मुंबई तक कनेक्शन
पूरे मामले में फिलहाल होटल की पार्किंग, WhatsApp कॉल, कैप्सूल में भेजी गई कोकीन और मुंबई कनेक्शन अहम कड़ियां बनकर सामने आई हैं।

पुलिस इन कड़ियों को जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इंदौर में कोकीन की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है, इसमें स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग जुड़े हैं और नाइजीरियन नेटवर्क का शहर से कितना पुराना संपर्क है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े और लोगों के सामने आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

12 minutes ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

12 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

25 minutes ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

31 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

40 minutes ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

44 minutes ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 1 hour ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 2 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 3 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 3 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 3 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 3 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 3 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!