एमपी में उद्योगों की नई उड़ान: 50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
कभी शुगर मिल और सॉल्वेंट उद्योगों के लिए पहचाने जाने वाला सीहोर अब औद्योगिक विकास के एक नए दौर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहर के बढ़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सीजी पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की अत्याधुनिक पावर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई से शुक्रवार, 4 सितंबर को पहला ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट किया जाएगा।
महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। करीब 50 एकड़ क्षेत्र में फैली इस इकाई को जिले के औद्योगिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। प्लांट से उत्पादन शुरू होने के साथ सीहोर की पहचान हाई-वोल्टेज विद्युत उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में भी बनने की उम्मीद है।
भूमि-पूजन के करीब 14 महीने बाद उत्पादन की तैयारी
इस परियोजना की एक खास बात निर्माण की गति भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अगस्त 2025 में प्लांट का भूमि-पूजन किया था। इसके करीब 13 से 14 महीने बाद इकाई उत्पादन शुरू करने की स्थिति में पहुंच गई है।
पहले ट्रांसफॉर्मर का प्लांट से बाहर आना सीहोर के लिए सिर्फ उत्पादन की शुरुआत नहीं है, बल्कि लंबे समय से बड़े औद्योगिक निवेश की उम्मीद कर रहे जिले के लिए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
220 से 1200 केवी तक के ट्रांसफॉर्मर बनेंगे
सीहोर की इस नई इकाई में 220 केवी से लेकर 1200 केवी क्षमता तक के पावर ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे। देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ने के साथ ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत भी बढ़ रही है।
ऐसे में हाई-वोल्टेज उपकरणों का देश में ही बड़े स्तर पर निर्माण विद्युत क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
हर महीने 35 ट्रांसफॉर्मर बनाने की क्षमता
प्लाट की प्रस्तावित उत्पादन क्षमता करीब 35 पावर ट्रांसफॉर्मर प्रतिमाह बताई गई है। इतनी बड़ी क्षमता की विनिर्माण सुविधा सीहोर को विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में एक नई औद्योगिक पहचान दिला सकती है।
यह परियोजना केवल एक उत्पादन इकाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके साथ जिले में इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
डेटा सेंटर से रेलवे तक होगा इस्तेमाल
सीहोर में तैयार होने वाले पावर ट्रांसफॉर्मर का इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा सकेगा। इनमें डेटा सेंटर, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी, तेल एवं गैस क्षेत्र और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। यानी प्लांट में तैयार उपकरण देश में बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल हो सकेंगे।
सीहोर से देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंचेंगे उत्पाद
इस परियोजना की संभावनाएं घरेलू बाजार तक सीमित नहीं हैं। इकाई में तैयार होने वाले हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर को देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किए जाने की भी संभावना है। ऐसे में सीहोर का नाम भविष्य में वैश्विक विद्युत उपकरण आपूर्ति श्रृंखला में भी दिखाई दे सकता है।
2000 से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद
बड़े औद्योगिक निवेश का सीधा असर रोजगार पर भी पड़ता है। इस इकाई से 2000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इंजीनियरिंग, तकनीकी सेवाओं, मशीन संचालन, रखरखाव, परिवहन, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक कार्यों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
पुराने उद्योगों के बाद नई औद्योगिक उम्मीद
सीहोर ने औद्योगिक गतिविधियों के उतार-चढ़ाव का दौर देखा है। एक समय शुगर मिल और सॉल्वेंट जैसे उद्योग स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देते थे, लेकिन प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के बंद होने के बाद गतिविधियां प्रभावित हुईं।
अब बड़े स्तर पर नई विनिर्माण इकाई की शुरुआत से स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को औद्योगिक गतिविधियों के दोबारा विस्तार की उम्मीद है।
बढ़ियाखेड़ी से आसपास के कारोबार को भी मिल सकता है फायदा
बढ़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में इस परियोजना के शुरू होने का असर प्लांट की सीमाओं तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। बड़े उद्योग के साथ परिवहन, लॉजिस्टिक्स, खान-पान, सुरक्षा, मशीनरी मेंटेनेंस, छोटे ठेके और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ सकती है।
इससे स्थानीय छोटे कारोबारों और सेवा क्षेत्र को अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलने की उम्मीद है। ऐसे में पहला ट्रांसफॉर्मर रोल-आउट सीहोर के लिए एक नई औद्योगिक शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!