होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द: रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांच सितारा होटल सयाजी में गंदगी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों के बाद अब इसका असर वहां होने वाले आयोजनों पर भी पड़ने लगा है।
3 दिसंबर 2026 को होटल में होने वाली शादी की बुकिंग एक युवती ने रद्द कर दी है। युवती का आरोप है कि होटल प्रबंधन उसके जमा किए गए 7 लाख रुपए वापस नहीं कर रहा है। उसने इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा से शिकायत कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
किचन की स्थिति सामने आने के बाद बुकिंग रद्द
शिकायतकर्ता साक्षी तिवारी के मुताबिक, उन्होंने शादी के लिए होटल सयाजी में बुकिंग कर 7 लाख रुपए जमा किए थे। उनके अनुसार, होटल से बातचीत तो हुई थी, लेकिन कोई लिखित करार नहीं हुआ।
हाल ही में होटल के किचन से जुड़ी जांच और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सामने आई जानकारी के बाद परिवार ने शादी का आयोजन यहां नहीं करने का फैसला लिया।
तिवारी का कहना है कि उनके परिवार की प्राथमिकता शुद्ध शाकाहारी भोजन है। किचन में कीड़े-मकोड़े और शाकाहारी-मांसाहारी सामग्री के एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखे जाने जैसी जानकारी सामने आने के बाद उनका होटल पर भरोसा नहीं रहा।
अपना कैटरर रखने का सुझाव भी नहीं माना
तिवारी ने होटल प्रबंधन को समाधान के तौर पर अपना शाकाहारी कैटरर रखने का सुझाव दिया था। उनका कहना है कि होटल इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद उन्होंने बुकिंग रद्द कर जमा राशि वापस मांगी, लेकिन होटल प्रबंधन की ओर से राशि लौटाने को लेकर सहमति नहीं बनी। अब उन्होंने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है।
8 में से 5 फूड सैंपल फेल
होटल सयाजी से लिए गए 8 फूड सैंपल में से 5 के फेल होने की जानकारी सामने आई है। जांच में एनालॉग पनीर, रंग मिला पिस्ता, फंगस लगी मूंगफली और खोपरे से जुड़े सैंपल में गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आई है।
होटल के किचन में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब बुकिंग रद्द होने का मामला सामने आने से होटल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल विवाद का केंद्र 7 लाख रुपए की बुकिंग राशि की वापसी है। इस संबंध में कलेक्टर से की गई शिकायत पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!