धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी: महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धागा कारोबारी से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर की वृद्धि काटेक्स फर्म से करीब 5.53 करोड़ रुपए का माल लेने के बाद भुगतान नहीं करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शुरुआत में जीता विश्वास
फर्म संचालक वरुण मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला स्थित आरके काटेक्स के प्रोपराइटर इरशाद खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि शुरुआत में कारोबारी ने समय पर भुगतान कर विश्वास कायम किया।
धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
इसके बाद बड़े पैमाने पर यार्न लिया, लेकिन बकाया रकम चुकाने की स्थिति आई तो कभी भुगतान का आश्वासन दिया गया और बाद में रकम के बदले अकोला में जमीन देने का प्रस्ताव रख दिया गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पहले समय पर भुगतान
शिकायत के मुताबिक, इरशाद खान ने 2022 में वृद्धि काटेक्स से कारोबार शुरू किया था। शुरुआती लेनदेन सामान्य रहा और खरीदे गए माल का भुगतान समय पर किया जाता था। इससे दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक भरोसा बढ़ा और इंदौर की फर्म ने उसे बड़े पैमाने पर यार्न की सप्लाई शुरू कर दी।
फिर बढ़ता गया बकाया
इसके बाद धीरे-धीरे बकाया रकम बढ़ती गई। शिकायत में बताया गया कि 18 जून 2024 को 22.88 लाख रुपए के माल का भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद 15 मार्च 2025 को करीब 4.11 करोड़ रुपए का भुगतान किए जाने की बात सामने आई।
मार्च 2025 में ही करीब 23.50 लाख रुपए का एक और भुगतान किए जाने का उल्लेख शिकायत में है। इन भुगतानों के बावजूद फर्म की बड़ी रकम कारोबारी के पास बकाया रह गई।
भुगतान के दबाव के बीच जमीन देने का प्रस्ताव
बकाया रकम की मांग को लेकर वरुण मित्तल की ओर से इरशाद खान से लगातार संपर्क किया गया। आरोप है कि वह हर बार जल्द भुगतान करने का भरोसा देता रहा। जब बकाया राशि का दबाव बढ़ा तो उसने रकम के बदले अकोला में जमीन देने का प्रस्ताव रखा।
शिकायत के अनुसार, इरशाद ने अकोला जिले के एक गांव में स्थित करीब 1.59 हेक्टेयर जमीन बकाया रकम के बदले देने की बात कही। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच सौदा चिट्ठी भी तैयार की गई। जमीन मिलने के भरोसे पर कारोबारी लेनदेन जारी रहा, लेकिन बाद में इस जमीन को लेकर भी विवाद सामने आ गया।
दूसरे व्यापारी से भी 1.41 करोड़ का माल लेने का आरोप
मामले में एक अन्य कारोबारी का लेनदेन भी सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी अवधि में इरशाद खान ने अकोला के व्यापारी जयप्रकाश लोकटिया से भी माल लिया और करीब 1.41 करोड़ रुपए का भुगतान रोक दिया।
बाद में जिस जमीन को बकाया रकम के बदले देने की बात कही गई थी, उसी जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके चलते शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसे अपनी बकाया राशि वापस मिलने की उम्मीद भी खत्म होती गई।
5.53 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम अटकी
वृद्धि काटेक्स के संचालक का आरोप है कि पुराने बकाये और बाद के व्यापारिक लेनदेन को मिलाकर उनकी फर्म के 5,53,10,412 रुपए का भुगतान इरशाद खान ने नहीं किया। लगातार संपर्क करने और भुगतान के आश्वासन के बावजूद रकम नहीं मिलने पर वरुण मित्तल ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।
पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद इरशाद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे कारोबारी लेनदेन, माल की सप्लाई, भुगतान और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित तौर पर बकाया रकम को लेकर कारोबारी ने किन-किन लोगों से लेनदेन किया था।
संबंधित समाचार

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!