CJP का प्रदर्शन: कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कार्यकर्ता नीशू भारद्वाज के पिता संजय के साथ कथित मारपीट के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला।
प्रदर्शन के दौरान संजय के साथ मारपीट की गई थी
प्रदर्शन में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका भी शामिल हुए। पार्टी का आरोप है कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय के साथ मारपीट की गई थी। CJP ने पुलिस से मामले में आरोपी के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान मारपीट का आरोप
नीशू भारद्वाज का आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट हुई, जिसमें उनके सिर पर चोट लगी थी। CJP के मुताबिक, इस मामले में FIR दर्ज हुए करीब डेढ़ महीने का समय बीत चुका है।
लेकिन पार्टी का दावा है कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
वायरल पॉडकास्ट वीडियो का हवाला
मामले के बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। CJP का दावा है कि वीडियो में स्वतंत्र संजय पर हमला करने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कथित हमला सेल्फ डिफेंस में किया था।
वीडियो सामने आने के बाद CJP नेता सौरव दास ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि आरोपी खुद संजय पर हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है, तो उसके खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
राहुल गांधी से भी मांगी थी मदद
इस मामले को लेकर गुरुवार को नीशू आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मदद की अपील की थी। नीशू के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा था, “हम तुम्हारे साथ हैं।”
दरअसल, इसी पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर 20 अगस्त को राहुल गांधी ने करीब छह घंटे धरना दिया था। वह छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल की FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
अब CJP ने संजय से कथित मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन तक मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
संबंधित समाचार

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!