खबर
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो: देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 12:37 pm
शेयर करें:
जग वंदन, नंदनंदन आयो

रानी जसुमती के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई...

रानी जसुमती के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई...

आज घर-घर मंगलचार, देवालयों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, हवेलियों में हुआ शंखनाद

यशोदा मैया की कूख से चंद्रमा प्रकटे, गद्‌गद् भये गोप-ग्वाल, धरा पर आए नंदलाल

कृष्ण मंदिरों में अलसुबह से शुरू हुए उत्सव, पंचामृत अभिषेक, चहुंओर गूंजी जन्माष्टमी की बधाई

मथुरा-वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंदौर-मुंबई सहित देशभर में आज मचेगी ‘दही हांडी’ की धूम, साहसी गोविंदाओं पर टिकी सबकी नजरें

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी जन्माष्टमी की धूम; अमेरिका, ब्रिटेन व खाड़ी देशों के इस्कॉन मंदिरों में भव्य उत्सव

जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर में दर्शन करते भक्त

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

गोकुल मंगल आज बधाई।

रानी जसुमती के प्रगटे हैं सुंदर कुंर कन्हाई।।

गोपी ओपी थार लिये कर छवि देखि लजाई।

गावत-धावत अति छवि पावति सूरति लगति सुहाई।।

देखि-देखि मुख श्यामसुंदर कौ अंग-अंगनि सचुपाई।

भागवती जसुमती रानी अति सुत जायौ सुखदाई।।

निरतत कीरति मुखिया निज मुख कहि-कहि बहुत बढ़ाई।

ब्रजरानी सनमानी तैसैं जो जैसैं मनभाई।।

नंदसदन में दूध दही की मची कीच अधिकाई।

गोपी-गोप ग्वालगन अनगिन आनंद मगन महाई।।

भाग सहारत ब्रजरानी के भाषत भूप भलाई।

कहत आज हम व्रजवासिन की सकल आस पुरवाई।।

जग बंदन नंदनंदन जायौ सुख छायौ व्रजआई।

जै ‘श्रीभट्ट’ रसिक भक्तनि मन भई महा मुदिताई।।

श्री भट्ट देवाचार्यजी श्रीलालजी के जन्मोत्सव की बधाई का संक्षेप में उल्लेख करते हुए कहते हैं कि कोई गोपी श्री यशोदाजी के आंगन में श्रीलालजी के जन्मोत्सव की बधाई देख, अतिशय सुख प्राप्त कर श्री यशुमती के भाग्य की सराहना करती हुई, गोकुल की अन्यान्य सखियों के प्रति जाकर कहती है-

हे सखी! श्री यशुमती रानी के मंदिर में सुंदर कुंवर कन्हाई प्रगट हुए हैं। उनके आंगन में तथा गोकुल में आज मंगल बधाई का उत्सव हो रहा है। सखी की बात सुन सभी गोपिकाएं सुंदर वस्त्राभूषण धारण कर अपने अङ्ग-अङ्ग में उमंग भर तथा जिसकी शोभा देख सूर्य भी लज्जित होता है, ऐसे रत्नजड़ित कंचन थाल में मांगलिक सामग्री रख मंगल गीत गाती, छवि पाती, उतावली के साथ दौड़ती हुई अति शोभायमान लगती हैं।

नंद भवन में पहुंच श्री श्यामसुंदर के मुखारविंद का पुनः-पुनः दर्शन कर अति आनंद प्राप्त करती हुई ‘परम भाग्यवती श्री यशुमती रानी ने अति सुखदाई सुत को जनम दिया है’। इस प्रकार अपने मुख से श्री यशोदा रानी का विविध प्रकार से कीर्तिमान करती हुई नृत्य करने लगती हैं।

तब श्री ब्रजरानी गोपिकाओं के मनोभावानुसार उनका सम्मान करती हैं। नंद भवन में दूध-दही की अतिकाधिक कीच मचने लगती है। गोपी-गोप तथा ग्बाल-बालों के अनगिनत समूह महान आनंद में मग्न दिखाई देते हैं।

सभी ब्रजरानी के भाग्य की सराहना करते हुए ब्रजराज के पुण्य संस्कारों का बखान करते हैं। वे कहते हैं कि आज हम सब ब्रजवासियों की आशा-आकांक्षा फलीभूत हो गई, क्योंकि जो जगत वंदनीय है, ऐसे प्रभु ने नंदबाबा के घर जनम लिया है।

आज संपूर्ण ब्रज सुख से आच्छादित हो उठा है। श्रीभट्टजी सखी स्वरूप में श्री यशुमती के आंगन में मंगल बधाई का आनंद लूटते हुए कहते हैं कि श्री लालजी की यह जन्म बधाई, रसिक भक्तों के मन को महामोद प्रदान करने वाली है; उनकी तो यह मनभांवती ही है। आप सभी रसिकजन को श्री लालजू के प्रगट उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की खुलासा फर्स्ट परिवार की तरफ से हार्दिक मंगल बधाई हो।

श्रीकृष्ण मंदिरों में अलसुबह से उमड़ी भीड़, नयनाभिराम झांकियां सजीं...शहर में अलसुबह से कृष्ण मंदिरों में उत्सव शुरू हो गए। लालन सरकार का पंचामृत से स्नान-अभिषेक हुआ। प्राचीन गोवर्धननाथजी हवेली में बड़ी संख्या में भक्त जुटे।

यहां मंगल आरती दर्शन के बाद साल में एक बार होने वाले पंचामृत अभिषेक के दर्शन जनसामान्य के लिए खुले तो पांव रखने की जगह नहीं इतने वैष्णव उमड़े। अपने इष्ट की एक झलक की ललक देखते ही बन रही थी।

राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर, खजूरी बाजार स्थित यशोदा माता मंदिर में भी अलसुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया। शहर के अनेक कृष्ण मंदिरों में नयनाभिराम झांकियां भी सजाई गई हैं। यादव समाज ने आज सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव मनाया।

भारत माता चौक में आज श्रीवल्लभ लालन फोड़ेंगे मटकी...शहरभर में आज बाल गोपालों की टोलियां मटकी फोड़ने निकलेंगी। ‘मच गया शोर सारी नगरी रे, आया बिरज का बांका संभाल तेरी गगरी रे...’ का शोर करते गोप-ग्वाल बने बाल गोपालों की ये अद्‌भुत लीला का केंद्र बनेगा पुराना इंदौर।

यहां के भारत माता चौक (लोहारपट्टी) में श्रीमद् वल्लभकुल लालन सरकार बाबा सा चि श्री प्रियब्रजरायजी एवं श्री अनुश्रुतरायजी के पावन सान्निध्य में जन्माष्टमी उत्सव मनेगा। कृष्णदेव राय पुरोहित के मुताबिक धर्म रक्षा समिति के बैनर तले इस उत्सव में बालक-बालिकाएं शस्त्रकला का प्रदर्शन भी करेंगे।

इस अवसर पर राधाकृष्ण बनकर भी बच्चे पहुंचेंगे, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। एमजी रोड पर कमलेश खंडेलवाल व संस्था सृजन का मटकीफोड़ कार्यक्रम 8 बजे से होगा। राजवाड़ा चौक व बड़ा गणपति चौराहा पर भी मटकी फोड़ी जाएगी।

संबंधित समाचार

मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

6 minutes ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

16 minutes ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

18 minutes ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

26 minutes ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

31 minutes ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

33 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

41 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 1 hour ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 18 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 19 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 20 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!