कार की टक्कर से युवक की मौत: बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला में गुरुवार रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे युवक को टर्न लेते समय एक कार ने टक्कर मार दी।
बाइक सहित दूर जा गिरा युवक
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के बाद कार जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
टर्न लेते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, जामनिया निवासी रोशन (24) पुत्र बुदन भगोरे गुरुवार रात काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने किराए के कमरे की ओर लौट रहा था। नायता मुंडला इलाके में टर्न लेते समय उसकी बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।
सिर पर गंभीर चोट आई
टक्कर के बाद रोशन बाइक समेत सड़क पर काफी दूर जा गिरा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है।
एक साल से इंदौर में रह रहा था
रोशन के पिता बुदन ने बताया कि उनका परिवार धार जिले के धरमपुरी का रहने वाला है। रोशन पिछले करीब एक साल से इंदौर में रहकर एक किराना दुकान पर काम कर रहा था। परिवार में रोशन का एक बड़ा भाई है, जो धरमपुरी में मैकेनिक का काम करता है।
पिता खेती करते हैं। रोशन की शादी नहीं हुई थी। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
संबंधित समाचार

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!