ISRO की बड़ी कामयाबी: तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीहरिकोटा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार देर रात एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। रात 2:55 बजे EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
पृथ्वी की तस्वीरें लेगा
यह सैटेलाइट करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में रहकर पृथ्वी की तस्वीरें लेगा। EOS-05 को भारत की इमेजिंग सैटेलाइट क्षमता में अहम बदलाव माना जा रहा है। इससे पहले भारत के इमेजिंग सैटेलाइट मुख्य रूप से निचली कक्षाओं में तैनात रहे हैं।
36 हजार किमी की ऊंचाई से लगातार मिलेगी तस्वीरें
EOS-05 की खासियत इसकी ऑर्बिट है। सैटेलाइट को करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात किया जाएगा, जहां से यह भारत और आसपास के बड़े भौगोलिक क्षेत्र की लगातार इमेजिंग कर सकेगा।
इस क्षमता का इस्तेमाल रणनीतिक और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी में भी किया जा सकता है। इससे भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन सीमा से जुड़े इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
बाढ़ और चक्रवात की निगरानी में भी आएगा काम
EOS-05 का इस्तेमाल केवल सुरक्षा और रणनीतिक निगरानी तक सीमित नहीं रहेगा। सैटेलाइट से मिलने वाली तस्वीरों और डेटा का उपयोग बाढ़, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में भी किया जाएगा।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का तेजी से आकलन करने और संभावित खतरे की समय रहते जानकारी जुटाने में इससे मदद मिल सकती है। इससे राहत और बचाव अभियानों की तैयारी को भी बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
लॉन्च के 18 मिनट बाद ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचा
GSLV-F17 ने EOS-05 को लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचा दिया। इसके बाद सैटेलाइट को अपनी निर्धारित अंतिम कक्षा तक पहुंचाया जाना है। अंतिम चरण में EOS-05 को करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई वाली जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।
GSLV की 19वीं उड़ान
EOS-05 का प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के सेकेंड लॉन्च पैड से किया गया। यह GSLV कार्यक्रम की 19वीं उड़ान थी। मिशन की सफलता के साथ इसरो ने अपनी भारी उपग्रहों को जियोसिंक्रोनस कक्षा तक पहुंचाने की क्षमता को एक बार फिर प्रदर्शित किया है।
इस साल 6 और मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य
इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि संगठन की इस वर्ष छह और मिशन लॉन्च करने की योजना है। करीब आठ महीने के अंतराल के बाद यह इसरो का पहला लॉन्च बताया गया है। इससे पहले जनवरी 2026 और मार्च 2025 में इसरो के दो मिशन सफल नहीं हो पाए थे।
ऐसे में EOS-05 की सफल लॉन्चिंग संगठन के लिए विशेष महत्व रखती है। अब सैटेलाइट को उसकी अंतिम कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद EOS-05 से मिलने वाले इमेजिंग डेटा का उपयोग निगरानी, आपदा प्रबंधन और अन्य रणनीतिक जरूरतों के लिए किया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!