खबर
Top News

कौन बोले: 'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 1:58 pm
शेयर करें:
कौन बोले

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज ने जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, चढ़ावा चोरी, पारदर्शिता और पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर खुलकर बात की।

उन्होंने चंपत राय को बेदाग और निष्कलंक बताते हुए कहा कि उनका भोलापन ही उनके लिए मुसीबत बन गया। गोविंद देव गिरि के मुताबिक, चंपत राय ने लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया और व्यक्तियों की पहचान करने में उनसे चूक हुई।

चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की जिम्मेदारियों को निभाने में कुछ कमियां जरूर रही हैं। अगर व्यवस्था में कोई कमी नहीं होती तो चोरी कैसे होती? उन्होंने कहा कि जहां कमियां हैं, वहां सुधार किया जाएगा और चोरी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

गोविंद देव गिरि ने यह भी कहा कि चढ़ावा चोरी के पीछे उन्हें कुछ षड्यंत्र नजर आता है। उनके मुताबिक घटना हुई है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, लेकिन पूरे घटनाक्रम को किस तरह पेश किया गया, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

'चंपत राय बेदाग हैं, लेकिन लोगों की पहचान करने में चूक हुई'
सवाल: चंपत राय को लेकर हाल में कई तरह की बातें सामने आई हैं। आप उन्हें किस तरह देखते हैं?
जवाब: चंपत राय बेदाग और निष्कलंक हैं। यह मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। उनका भोलापन उनके लिए मुसीबत बन गया। उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की। लोगों की पहचान करने में उनसे चूक हुई।

'ट्रस्ट में कमियां थीं, तभी चोरी हुई'
सवाल: चढ़ावा चोरी के मामले को आप किस तरह देखते हैं?
जवाब: ट्रस्ट के दायित्व निभाने में कुछ कमियां रही हैं। अगर कोई कमी नहीं होती तो चोरी कैसे हो सकती थी? जहां कमी रही है, वहां सुधार किया जाएगा। चोरी करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि घटना को जिस तरह से पेश किया गया, उसमें क्या-क्या बातें थीं। मुझे इसके पीछे कुछ षड्यंत्र भी नजर आता है। लेकिन घटना हुई है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

'तीन प्राथमिकताएं- मंदिर सेवा का केंद्र बने, पारदर्शिता बढ़े, अयोध्या से संवाद मजबूत हो'

सवाल: महासचिव के तौर पर आपकी तीन प्राथमिकताएं क्या होंगी?
जवाब: मेरी पहली प्राथमिकता है कि यह मंदिर देव सेवा का केंद्र बने और देश के मंदिरों के लिए राम मंदिर आदर्श बने। मंदिर की व्यवस्था से लोग प्रेरणा लेकर जाएं।

दूसरी प्राथमिकता व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। तीसरी प्राथमिकता अयोध्या के लोगों और मंदिर के बीच संवाद को मजबूत करना है। उनकी अपेक्षाओं और भावनाओं को समझना जरूरी है। इसके लिए बेहतर संवाद व्यवस्था तैयार की जाएगी।

'पद नहीं, रामलला की सेवा महत्वपूर्ण'
सवाल: अब तक ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब महासचिव हैं। इसे किस तरह देखते हैं?
जवाब: प्रभु अपने चरणों में मुझे कहीं भी रखें, मेरे लिए सब बराबर है।

कोषाध्यक्ष के रूप में भी मुझे समय देना पड़ता था, लेकिन अब महासचिव के रूप में ज्यादा समय देना पड़ेगा। मुझे अपनी व्यवस्था बदलनी होगी। प्रभु राम की सेवा के लिए जितना समय देना पड़ेगा, मैं दूंगा। मेरे लिए पद नहीं, रामलला की सेवा महत्वपूर्ण है।

'महासचिव बनने को लेकर संकोच नहीं, समय निकालने की चिंता थी'
सवाल: महासचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले आपके मन में कोई संकोच था?
जवाब: प्रभु राम की सेवा के लिए किसी तरह का संकोच नहीं होता। लेकिन चिंता जरूर थी। पूरे साल मेरे कार्यक्रम पहले से निर्धारित रहते हैं।

महासचिव का दायित्व बड़ा है, इसलिए अब मुझे समय निकालकर अयोध्या आना पड़ेगा। सवाल यह था कि समय कैसे निकाल पाऊंगा। लेकिन मैंने तय किया कि प्रभु राम के लिए समय निकालना ही है।

पहली बार महिला ट्रस्टी को लेकर बोले- माताओं को साथ लेकर चलना चाहिए
सवाल: ट्रस्ट में पहली बार निर्मला यादव को महिला ट्रस्टी बनाया गया है। इसके पीछे क्या सोच है?
जवाब: हमें माताओं को साथ लेकर चलना चाहिए। यही मेरी सोच है। निर्मला जी की प्रोफाइल मैंने पढ़ी है। उनके अनुभव और योग्यता के अनुसार यहां उनकी आवश्यकता है। वह संस्कृत और हिंदी से एमए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बहुत काम किया है। उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ ट्रस्ट को मिलेगा।

'चढ़ावे की प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी होगी'
सवाल: मंदिर में आने वाले करोड़ों रुपए के चढ़ावे की निगरानी और पारदर्शिता के लिए नई व्यवस्था क्या होगी?
जवाब: कई बैंकों के लोग आकर हमें सुझाव दे चुके हैं। इस पर विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था तय कर दी जाएगी। इसके बाद विस्तार से बताया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि चढ़ावे की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी हो।

'CEO और महासचिव की जिम्मेदारियां अलग, लक्ष्य एक'
सवाल: ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला CEO बनाया है। महासचिव और CEO की जिम्मेदारियां कैसे तय होंगी?
जवाब: CEO सिर्फ महासचिव के लिए काम करने वाली व्यवस्था नहीं होगी। हमारा न्यास जो तय करेगा, उसे कैसे लागू करना है, इसकी जिम्मेदारी CEO की होगी। इसलिए दोनों के बीच तालमेल बहुत अच्छा होना चाहिए। जिम्मेदारियां अलग हैं, लेकिन लक्ष्य एक ही है।

'नीति और निर्णय न्यास करेगा, CEO उन्हें लागू कराएगा'
सवाल: अगर महासचिव और CEO की राय किसी मुद्दे पर अलग होती है तो अंतिम फैसला कौन करेगा?
जवाब: ऐसा नहीं होगा, क्योंकि निर्णय अकेले महासचिव को नहीं लेना है। नीति और निर्णय न्यास करेगा और उसे लागू कराने की जिम्मेदारी CEO की होगी। जब पूरी प्रणाली इसी प्रकार निर्धारित है तो मतभेद का प्रश्न ही नहीं उठता।

वेबसाइट पर रोज सार्वजनिक होगी चढ़ावे की जानकारी
सवाल: क्या आने वाले समय में ट्रस्ट के फैसलों, चढ़ावे की रकम और खर्च को सार्वजनिक करने की नई व्यवस्था बनेगी?

जवाब: जरूर। हमारा प्लान है कि श्रद्धालुओं की संख्या और मंदिर में चढ़ने वाली रकम का ब्योरा रोज वेबसाइट पर डाला जाए। इसके लिए काम चल रहा है। धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाओं को अपडेट किया जाएगा। हमारा उद्देश्य मंदिर की व्यवस्थाओं में अधिक से अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है।

संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

12 minutes ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

13 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

25 minutes ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

31 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

40 minutes ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 1 hour ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 1 hour ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 2 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 3 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 3 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 3 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 3 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 3 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!