खबर
Top News

कौन सच्चा डिजाइनर गौरव जैन या फिर पांच पुलिसकर्मी: कल हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 5:09 pm
शेयर करें:
कौन सच्चा डिजाइनर गौरव जैन या फिर पांच पुलिसकर्मी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीसीटीवी फुटेज को तोड़-मरोड़कर झूठी शिकायत के साथ पेश करते हुए लसूडिय़ा थाने के पांच पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरवा चुका गौरव जैन बहुत बड़ा जालसाज और डिजाइनर है। हालांकि उसके पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप कितने सच्चे और झूठे हैं। इसका फैसला कल हो जाएगा।

एक-दो चीजों को छोड़ दिया जाए तो एसीपी विजय नगर की जांच रिपोर्ट लगभग तैयार है, जो कि वे आज शाम तक या कल सुबह डीसीपी को पेश कर देंगे। एसीपी विजय नगर पराग सैनी का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों के कथन हो गए हैं, लेकिन कुछ तकनीकी सबूत मिलने बाकी है, जो संभवत: आज मिल जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महालक्ष्मी नगर के हरिदर्शन अपार्टमेंट का रहने वाला गौरव जैन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ दर्ज केसों की जानकारी के साथ खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में खबर भी प्रकाशित की थी। सूत्रों का कहना है कि लोगों को झांसे में लेकर उनसे रुपए उधार लेना और चेक देना उसकी फितरत है, जो कि उसकी बदनीयती के चलते बाउंस भी हो जाते हैं।

बाद में कोर्ट केस चलता रहा है और पीड़ितों की सुनवाई नहीं होती है। ऐसा एक केस रिटायर्ड विजय नगर सीएसपी राकेश कुमार गुप्ता का है, जिसका जिनके केस का गिरफ्तारी वारंट तामिली करने पहुंचे लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा, प्रणित भदौरिया, रवींद्र कुशवाह, आरक्षक दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा निपट गए।

आरोप है कि गौरव जैन ने सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ कर 16 अप्रैल को झूठी शिकायत कर उन्हें निलंबित करवाया है। खुलासा फर्स्ट ने गौरव जैन से जुड़े लोगों को खंगालना शुरू किया तो खुलासा हुआ कि वह आदतन जालसाज प्रवृत्ति का है, जिस हरिदर्शन अपार्टमेंट के जिस फ्लैट में वह रह रहा है।

वह भी परिवार की एक महिला से फ्लैट मालिक पर गंभीर धारा का केस दर्ज करवाकर कब्जा किया है। इसकी रजिस्ट्री आज भी किसी शर्मा के नाम पर है। गुना निवासी पीड़ि़त ने बताया कि गौरव खुद भी गुना का मूल निवासी है। इसलिए परिचित था। इंदौर में प्रॉपर्टी लेना था, सो गौरव के कहने पर उक्त फ्लैट करीब 2017 या 18 में लिया था।

उनके नाम से लिए गए फ्लैट की रजिस्ट्री में गौरव जैन ही गवाह है। बाद में गौरव उसे फ्लैट में किराए से रहने लगा। पहले किराया देता रहा। फिर टालमटोल करने लगा। बाद में रेंट एग्रीमेंट कराया तो कुछ किया दिया। अक्टूबर 2020 में उसने पूरा किराया देने का वादा किया। इस बीच उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया।

मामला आज कोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें गौरव जैन से किराए के अलावा भी पांच लाख रुपए लेने हैं। उधर, पता चला है कि सन्नी सरदार नाम के एक व्यक्ति को भी गौरव जैन से करीब एक करोड़ रुपए लेने हैं। महालक्ष्मी नगर के किसी कुमावत को भी पचास लाख रुपए से ज्यादा रुपए गौरव जैन से लेना है। खुद को कारोबारी बताने वाला गौरव जैन एमसीएक्स और क्रिकेट की सट्टेबाजी से भी जुड़ा हुआ है, जो कि गुना किसी सैंकी के साथ ये काम करता है।

गौरव से जुड़ा एक केस सामने आया है। जिस हेड कांस्टेबल कैलाश शर्मा पर गौरव ने कुछ खातों में वसूली और ऑनलाइन रुपए डलवाने का आरोप लगाया उसका बेटा किराए की कार चलाता है। गौरव के कहे पर ही कैलाश उसे निजी गाड़ी में ले गया था, जिसके एवज में किराए के रुपए ऑनलाइन डलवाए थे।

रिटायर्ड एसीपी की भूमिका की भी होगी जांच
वारंट तामिली में रिटायर्ड एसीपी की भूमिका की भी होगी जांच। कार्रवाई के लिए जो भी पुलिसकर्मी घटना दिनांक को गए थे और उन्होंने जो कुछ भी किया गया वह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं था। वारंट को ग्वालियर कोर्ट से ग्वालियर एसपी ने जारी किया गया था। उन्होंने तामिली के लिए इंदौर भेजा।

ये पता लगाया जाएगा कि वारंट को किसी ने व्यक्तिगत इंटरेस्ट लेते हुए षड्यंत्र पूर्वक तो यहां नहीं भेजा। इसमें कोई स्थानीय अधिकारी तो शामिल नहीं है। यानि ये पता लगाया जा रहा है कि वारंट कहां से चला और कैसे और किन माध्यमों से इंदौर पहुंचा।

ये भी देखा जाएगा कि षड्यंत्र में कोई अपराधिक गतिविधी तो नहीं थी। यदि मिलती है तो चाहे वह पाइवेट व्यक्ति हो, संबंधित पुलिसकर्मी हो या रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सभी पर नियमानुसार अनुशासनात्मक, वैधानिक और विभागीय कार्रवाई होगी। संतोष सिंह (पुलिस कमिश्नर, इंदौर)

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 3 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 3 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 3 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 3 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 4 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 4 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 4 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 4 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 4 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 4 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 4 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 4 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 4 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 4 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 4 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 4 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 4 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 4 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!