देर रात जमकर बरसे बादल: दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। शहर में करीब पांच घंटे में 17.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इसके साथ ही इस मानसून सीजन में इंदौर जिले में अब तक कुल 526 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य औसत बारिश से करीब 18 प्रतिशत कम है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, इंदौर में शुक्रवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम का यह मिजाज अगले दो दिनों तक भी बना रह सकता है।
पांच घंटे में 17.8 मिमी बारिश
इंदौर शहर में बारिश का दौर देर रात करीब ढाई बजे शुरू हुआ, जो सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक चलता रहा। इसके बाद कुछ समय के लिए बारिश थम गई।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। सांवेर में सबसे ज्यादा 22.9 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा गौतमपुरा में 7.6, महू में 6, देपालपुर में 4.8 और हातोद में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 17% कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत बारिश की तुलना में करीब 17 प्रतिशत कम पानी बरसा है।
इसके विपरीत, पूर्वी मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक की औसत बारिश से करीब 1 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
मौसम प्रणाली के अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-मध्यप्रदेश के क्षेत्रों से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
मानसून ट्रफ भी सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए डाल्टनगंज और दीघा तक फैला हुआ है। इसके बाद यह पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।
इसके अलावा उत्तर-पूर्वी अरब सागर और उससे लगे सौराष्ट्र के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के कम दबाव वाले क्षेत्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। यह दक्षिण गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर करीब 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।
संबंधित समाचार

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!