एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी: आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर कई इलाकों में सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। इंदौर और सीहोर में लगातार पानी गिर रहा है, जबकि राजधानी भोपाल में रिमझिम बारिश हो रही है।
नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा
शाजापुर के अकोदिया और श्योपुर में भी बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के चलते कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। छतरपुर, पन्ना और मैहर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
पन्ना में होमगार्ड कार्यालय में घुसा बारिश का पानी
पन्ना में लगातार बारिश का असर सरकारी दफ्तरों पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश का पानी होमगार्ड कार्यालय के अंदर तक पहुंच गया। पानी भरने से कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर और आपदा राहत से संबंधित सामान के खराब होने का खतरा बना हुआ है।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के पार
सतना जिले के चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों और वहां पहुंचने वाले पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ओंकारेश्वर में बढ़ा नर्मदा का जलस्तर
ओंकारेश्वर में भी बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बांध के सभी गेट फिलहाल बंद हैं, लेकिन आठों टरबाइन से करीब 1896 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। उधर मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। लगातार बारिश के कारण छतरपुर, पन्ना और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित और संभावित प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पहले से तैयारियां पूरी रखने, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
34 जिलों में सामान्य से कम बारिश
इस मानसून सीजन में प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।
बालाघाट, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में 1 से 23 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।
पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 6 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
इन जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
संबंधित समाचार

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!