विधानसभा में किन दो नेताओं ने लांघी मर्यादा: क्यों हुई तू-तू, मैं-मैं; कौन बोला- औकात में रहो, किसके नाम पर बिफर गए मंत्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन रहा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
बहस का मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सरकार और गौतम अदाणी के बीच बिजली खरीद को लेकर समझौते का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल में अदाणी को बिजली खरीदने के नाम पर 1 लाख से सवा लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने सबूत मांगते हुए कहा, "इसका प्रमाण दिखाइए।"
सिंघार ने जवाब दिया कि उनके पास प्रमाण हैं और वे दिखाएंगे। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी तनातनी बढ़ गई। बहस के दौरान विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष को “औकात में रहने” की चेतावनी दी, जिससे सदन में हंगामा और तेज हो गया।
विरोध प्रदर्शन
कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। सिंघार ने बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “ख्याली पुलाव” करार दिया। सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का नाम प्रश्न के लिए पुकारा, लेकिन शोर-शराबे के कारण सवाल नहीं रख सके।
इसके बाद फुंदेलाल मार्को को बुलाया गया, लेकिन हंगामा लगातार बना रहा। स्थिति न संभलने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक गर्भगृह में नारेबाजी करते रहे।
इंदौर घटना और इस्तीफे की मांग
सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होने पर सिंघार ने इंदौर की घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ला, शंकर लालवानी, और पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!