चुनाव विवाद में मामा ने किस रिश्तेदार की जान ले ली थी: अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला; यह है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
कैंट इलाके में बिहार चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने महज 5 महीने के ट्रायल के बाद दो आरोपियों को आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी है। यह मामला 16 नवंबर 2025 की रात का है, जब बिहार के शिवहर जिले से आए तीन मजदूर राजेश मांझी, तूफानी मांझी और 25 वर्षीय शंकर गुना में पुलिस लाइन के पास क्वार्टर निर्माण कार्य में लगे थे। शंकर दोनों का भांजा था।
शराब के बाद बिहार चुनाव पर शुरू हुआ विवाद
घटना वाली रात तीनों ने साथ खाना बनाया और शराब पी। इसी दौरान बिहार चुनाव और राजनीतिक चर्चा को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों आरोपी जेडीयू समर्थक बताए गए, जबकि मृतक शंकर आरजेडी समर्थक था। बहस के दौरान तेजस्वी यादव को लेकर टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
कीचड़ में डुबोकर की गई हत्या
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों मामाओं ने शंकर को पीटने के बाद कीचड़ में उसका मुंह दबा दिया। पानी और कीचड़ सांस नली में जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीएनए रिपोर्ट बनी सबसे मजबूत सबूत
जांच में कई गवाह अपने बयान से मुकर गए, लेकिन पुलिस जांच में अहम सबूत सामने आया। मृतक की गर्दन की चमड़ी आरोपियों के नाखूनों में फंस गई थी, जिसकी डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई और यही केस का निर्णायक सबूत बना। कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव और एसआई राहुल शर्मा ने 40 दिनों के भीतर केस का चालान कोर्ट में पेश किया था।
5 महीने में ट्रायल पूरा, कोर्ट का सख्त फैसला
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र की अदालत में 24 जनवरी से ट्रायल शुरू हुआ और 18 अप्रैल को फैसला सुना दिया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना भी लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!