किस महापौर को महिला ने किस बात पर दिखाया आईना: क्यों कहा- कार से उतरिए, लोगों के साथ चलिए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के वार्ड 84 में आयोजित “संकल्प से समाधान जनता चौपाल” के दौरान उस समय माहौल अचानक गंभीर हो गया, जब एक महिला ने सीधे सवाल दाग दिया। उनका सवाल था—यदि नगर निगम आर्थिक संकट और कर्ज़ के बोझ से दबा है, तो फिर शहर में नई बनी सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
महिला ने कहा कि एक ओर निगम पर कर्ज़ बढ़ने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर अधूरे निर्माण कार्य, बार-बार सड़क खुदाई, उड़ती धूल और बदहाल व्यवस्थाएं आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या योजनाओं में समन्वय की कमी है या फिर जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा?
महिला ने महापौर से आग्रह किया कि वे जनता से रूबरू हों। महिला ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह गौड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वो फोर व्हीलर पर नहीं चलते थे, वो लोगों के साथ चलते थे, घरों-घर चलते थे। इसीलिये लोग आज भी उनको पूजते हैं, आज भी मानते हैं। मेरा भी आपसे निवेदन है कि आज जनता से मिलिये। आपके पार्षदों से बोलिये कि घरों-घर जाएं, उनसे सुनिये कि उनको प्राब्लम क्या है। लोगों को बहुत प्राब्लम हैं।
चौपाल में मौजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य अधिकारियों के सामने यह सवाल जैसे सीधे जवाबदेही की मांग बनकर खड़ा हो गया। महिला की बेबाकी पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया। कुछ क्षणों के लिए मंच पर सन्नाटा छा गया और जनप्रतिनिधियों को स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत महसूस हुई।
यह घटनाक्रम इस बात का संकेत था कि अब नागरिक सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शिता और ठोस जवाब चाहते हैं। जनता चौपाल में उठी यह आवाज शहर की सड़कों से आगे बढ़कर प्रशासनिक जवाबदेही पर सीधा सवाल बन गई।
संबंधित समाचार

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!