कब होगा महापौर के आदेश का पालन: निगम अफसर अनुबंध भूले व्यापारियों से वसूला जा रहा 10 रुपए वर्गफीट के हिसाब से किराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम मार्केट की दुकानें लेने वाले व्यापारी अनुबंध के हिसाब से किराया लेने की बात कह रहे हैं, लेकिन निगम अफसर अपनी मनमानी कर उनसे जबरिया 10 रुपए वर्गफीट के हिसाब से किराया वसूल रहे हैं। व्यापारियों की समस्या जानने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब दो वर्ष पूर्व बजट सम्मेलन में घोषणा की थी कि व्यापारियों से अनुबंध के हिसाब से किराया वसूला जाए, लेकिन निगम अफसर महापौर के इस आदेश का पालन अब तक नहीं कर रहे हैं। इससे व्यापारी परेशान होकर महापौर व निगमायुक्त के चक्कर लगा रहे हैं।
नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जहां बैठा है उसने अपनी कमाई के रास्ते वहीं बना लिए हैं। यही नहीं, शासन और महापौर के निर्देशों की अवहेलना करना भी निगम अफसरों की कार्यशैली बन गया है। यही वजह है कि महापौर द्वारा 23 जून 2024 को आयोजित बजट सम्मेलन में व्यापारियों से अनुबंध के हिसाब से किराया वसूलने का ऐलान किया था।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह व्यापारियों से किराया वसूली में बरती जा रही लापरवाही तत्काल बंद करें, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी निगम अफसरों ने महापौर के आदेश का पालन नहीं किया है, जिससे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। महापौर ने कई बार व्यापारियों से मुलाकात के बाद निगम अधिकारियों को अनुबंध अनुसार किराया वसूलने के निर्देश दिए, लेकिन अफसर महापौर के आदेश को हवा में उड़ा रहे हैं।
किराए के नाम पर अधिक जमा
पालिका प्लाजा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हम नगर निगम अफसरों की मनमानी किराया वसूली से व्यापारी परेशान हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि कुछ वर्षों में निगम अफसरों ने किराए के नाम पर इतनी राशि वसूली है कि उससे आगे के दो से तीन साल का किराया जमा हो सकता है, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ऐलान के बाद यह उम्मीद बनी थी कि निगम अपनी गलती सुधारेगा, लेकिन साल बीतने के बाद भी निगम अफसरों की वसूली का रवैया नहीं बदला है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने निगम अफसरों के खिलाफ लामबंद होकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
किराया वसूलने के नाम पर लापरवाही
उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स की राशि या किराया जमा न करने पर निगम द्वारा पैनल्टी भी वसूली जाती है, लेकिन जिस निगम ने व्यापारियों से अनुबंध किया उस अनुबंध के अनुसार किराया वसूलने के नाम पर सभी लापरवाह बने हुए हैं।
दम्मानी ने निगम अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अब भी निगम अफसरों ने व्यापारियो से अनुबंध के हिसाब से किराया वसूलना शुरू नहीं किया तो व्यापारियों को मजबूरन अदालत का सहारा लेना पड़ेगा।
कई दुकानदार नहीं देते किराया
सूत्रों की मानें तो निगम अफसरों की मनमानी से परेशान निगम मार्केट के कई दुकानदारों ने किराया देना बंद कर दिया है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने से निगम अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। जबकि ऐसे व्यापारी जो नियमित किराया, टैक्स की राशि जमा करा रहे हैं उनका बकाया होने पर दुकानें सील करने पहुंच जाते हैं। निगम अफसरों की इस मनमानी से नाराज व्यापारी निगम के खिलाफ विरोध जताने की नई रणनीति बनाने को मजबूर हो गए हैं।
आश्वासन मिला
व्यापारी महेश दम्मानी ने बताया महापौर के साथ निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से भी मुलाकात कर समस्या बताई, लेकिन पूर्व निगमायुक्तों की तरह ही मौजूदा निगमायुक्त सिंघल ने आश्वासन दिया, लेकिन कारगर कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। इससे व्यापारियों से किराए के नाम पर निगम अफसरों द्वारा जानबूझकर जबरिया वसूली की जा रही है।
लापरवाह अफसर
व्यापारियों ने बताया कि वह हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल व अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव से मिले। इस मौके पर महापौर ने अधिकारियों को निगम व व्यापारियों के बीच होने वाले अनुबंध की जानकारी देकर कहा कि नई दुकानें और छत किराया नई दर से लिया जाए, लेकिन जिन व्यापारियों ने पहले दुकानें ली हैं उनसे किराया अनुबंध के हिसाब से लिया जाए।
इसके बाद भी अब तक व्यापारियों को अफसर की लापरवाही के कारण राहत नहीं मिली है। इससे परेशान व्यापारियों ने अब महापौर व निगमायुक्त से मिलने की तैयारी शुरू की है।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!