कब शुरू होगा 96 करोड़ का कुमेड़ी बस स्टैंड: 21 एकड़ में आईडीए द्वारा विकसित परिसर से होगा करीब 1400 बसों का संचालन
KHULASA FIRST
संवाददाता

सिंहस्थ-2028 के लिए होगा महत्वपूर्ण
लेकिन दो साल से मिल रहा केवल आश्वासन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 96 करोड़ रुपए की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर बनकर तैयार संपूर्ण मालवा के सबसे बड़े कुमेड़ी बस स्टैंड के शुरू होने की तारीख कई बार तय हुई, लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हो सका।
दो साल से लोग इसके शुरू होने का इंतजार करते आ रहे हैं। ये बस स्टैंड सिंहस्थ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली करीब 1400 बसों का संचालन होगा।
कुमेड़ी बस स्टैंड एमआर-10 पर एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया गया है। वातानुकूलित टर्मिनल सहित यहां सभी सुविधाएं जुटाई गई हैं और संचालन एजेंसी भी तय हो चुकी है। बस संचालकों के साथ दो बार बैठकें भी हो गईं, लेकिन संचालन शुरू नहीं हुआ।
आईडीए ने इसे 21 एकड़ क्षेत्र में बनाया है। मुख्यंमत्री डॉ. मोहन यादव यहां का दौरा कर चुके हैं। पांच बार टेंडर प्रक्रिया के बाद पुणे की बीवीजी कंपनी को संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई। करीब तीन महीने पहले एजेंसी तय होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं हो सका।
कलेक्टर शिवम वर्मा और आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े भी यहां पहुंचे थे और बताया था कि संचालन जल्द शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन बीवीजी से एग्रीमेंट के बावजूद यह लगातर टालमटोल का शिकार हो रहा है।
यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
आईएसबीटी में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 32 बोर्डिंग/डिबोर्डिंग-वे और 14 एसी टिकट काउंटर बनाए गए हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए बड़ी पार्किंग के साथ ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी व्यवस्था की गई है। यानी बस संचालन शुरू होने पर यात्रियों को एक ही परिसर में टिकट, प्रतीक्षा और पार्किंग जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रतिदिन करीब 1440 बसों के संचालन की क्षमता रखी गई है। राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के लंबे रूट की बसों को यहां स्थानांतरित करने की योजना है। वहीं उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा आदि शहरों के लिए सरवटे से संचालित बसें भी आईएसबीटी होते हुए, चल सकेंगी। सिंहस्थ-2028 के दौरान इसकी उपयोगिता और बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब साबित होगा।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!