खबर
Top News

नल बहते मिले तो अफसरों की जेब पर चलाई गई कैंची: दरोगा निलंबित, एक की सेवा समाप्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
नल बहते मिले तो अफसरों की जेब पर चलाई गई कैंची

आयुक्त के निरीक्षण में कामचलाऊ सफाई का भी खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शुक्रवार को निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निरीक्षण में कई जगह नलों पर टोटियां और वाल्व नहीं मिले। नाराजगी जताकर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सफाई में लापरवाही और कचरा जलता मिलने पर भी अधिकारियों का वेतन काटने, एक दरोगा को निलंबित करने और दूसरे की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने जोन-12 के वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड 62 में नलों पर टोटियां नहीं होने पर जोनल अधिकारी राहुल सूर्यवंशी का एक दिन और उपयंत्री सौरभ सोमैया का 15, नियंत्रणकर्ता अधिकारी राहुल सूर्यवंशी के नहीं मिलने पर दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा जलापूर्ति के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन टोटियां नहीं होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। यह स्वीकार्य नहीं है। नलों का सर्वे कर टोटियां और वाल्व लगाने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

सफाई में लापरवाही पर भी कार्रवाई
हरसिद्धि, लोहा मंडी, कलेक्ट्रेट, एमवाय अस्पताल चौराहा, जीपीओ, एबी रोड, गीताभवन, विजय नगर और रिंग रोड सहित कई क्षेत्रों का जायजा लिया गया। जोन-22 में कचरा जलता मिलने और सफाई संतोषजनक नहीं होने पर सीएसआई धीरेंद्र चौहान का और संबंधित दरोगा का पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

जोन-12 के वार्ड 62 में कचरे के ढेर और पॉइंट मिलने पर दरोगा नवीन पंचवाल को निलंबित करने तथा वार्ड 31 के मस्टरकर्मी दरोगा रजत हाड़े की सेवा समाप्त करने के निर्देश जारी किए गए।

भमोरी में सफाई और पोस्टर-बैनर पर नाराजगी... आयुक्त ने जोन-7 के वार्ड 29 स्थित भमोरी मैकेनिक नगर में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएसआई अनिल सिरसिया और दरोगा राकेश मदनलाल का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगे मिलने पर रिमूवल तथा रिमूवल दल प्रभारी का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 9 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 12 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 12 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 13 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 13 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 13 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 13 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 13 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 14 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 14 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 14 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 14 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!