जब रजिस्ट्री और लोन सरकारी थे: तो अब मकान अवैध कैसे; अंधा प्रशासन, उजड़ते आशियाने
KHULASA FIRST
संवाददाता

300 परिवारों पर प्रशासन की दोहरी मार, सरकारी मुहर पर भरोसा करने वालों को अब बेघर करने की तैयारी
रहवासियों ने रखा अपना पक्ष
चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की कृष्ण बाग कॉलोनी के 300 परिवारों के आशियानों पर आज बेदखली का जो खतरा मंडरा रहा है, उसने प्रशासनिक शुचिता और सरकारी तंत्र की नीयत पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिला प्रशासन अब इन मकानों को अवैध और इनकी रजिस्ट्रियों को फर्जी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहा है, वहीं रहवासियों का कहना है जब हम अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर रजिस्ट्री करा रहे थे और सरकारी बैंक हमें लोन बांट रहे थे, तब यह नियम-कायदे बताने वाला प्रशासन क्या सोया था?
यह पूरा मामला केवल जमीन के मालिकाना हक का नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र द्वारा आम नागरिक के साथ किए गए उस विश्वासघात का है, जिसमें मध्यमवर्गीय परिवारों ने अपनी पूरी जमापूंजी झोंक दी थी।
प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि जिस निर्माण को आज अतिक्रमण बताया जा रहा है, उसी के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय ने सरकारी मुहर लगाकर दस्तावेज पंजीकृत किए और सालों तक नगर निगम टैक्स भी वसूलता रहा। यहां तक कि सरकारी और निजी बैंकों ने भी कागजों की जांच के बाद ही लोन स्वीकृत किए।
रहवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने रसूख के बल पर तथ्यों को छिपाया और अधिकारियों की मौन सहमति से यह पूरा मायाजाल बुना गया, जिसकी कीमत अब वे परिवार चुका रहे हैं, जिन्होंने नियम-कायदों के दायरे में रहकर अपने आशियाने बनाए।
रहवासी पहुंचे कलेक्टोरेट, लगाई न्याय की गुहार
वर्तमान में मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है, जहां से रहवासियों को अंतरिम राहत मिली हुई है। कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि बिना विधिसम्मत सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए किसी भी परिवार के विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई न की जाए।
इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा बार-बार जारी किए जा रहे नोटिस और मानसिक दबाव ने जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। इसी के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मांग की कि जांच उन रसूखदारों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ होनी चाहिए, जिन्होंने इस फर्जीवाड़े को संरक्षण दिया, न कि उन परिवारों पर, जो आज अपनी छत बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
कलेक्टोरेट पहुंचे रहवासियों में दुलारी मोहनिया, सुनीता चौहान, पप्पू राठौर, बबलू पंवार, रुक्मिणी बाई, जगदीशप्रसाद कुमावत, लक्ष्मी सोनी, रीना प्रजापत, धापूबाई पाटीदार, भगवान डांगी, राजेश भट्ट, राजमल कदम, रजनी राठौर, किरण कौशल, सोनू शुक्ला, मीरा यादव, मोना अग्रवाल, भगतसिंह करोले, श्याम सिलावट, शैलेंद्र गुप्ता, मंजूदेवी गुप्ता, आशा, विमला पटेल, राजेश मालाकार, मुन्नी गुप्ता, नरेश मुंद्रे, रामकिशोर यादव, रीता गुप्ता, रूबी गुप्ता, कमल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, अनिल चौहान, प्रेमलता अग्रवाल, शांतिबाई, गायत्री गुप्ता, राजेंद्र राठौर, नवल सिंह, कमलेश सिमरिया, हर्षिता राठौर, मोनिका पाटिल, जानकीबाई अलावे, सुशीलाबाई झा, भीमराव भिड़े, कालूराम सांगते, कैलाश रैकवार, संतोष मालवीय, कमलाबाई भालसे, ममता राठौर, जितेंद्र गांगले, जितेंद्र भामदरे, ललिता चौहान, रमेश भोमराज, इसराम इंगले, बेबीबाई बलसे, रामाबाई कानड़े, सुहागवती डाक्से, देवकी, रेखाबाई साखले, उर्मिला करोले, विजय यादव, पूनम पंवार और पोपसिंह अहिरवार शामिल थे।
कागजों की निष्पक्ष रूप से हो जांच
हम कृष्ण बाग कॉलोनी में 20 साल से रह रहे हैं। अब श्रीराम बिल्डर आकर इस जमीन पर अपना हक जता रहा है। उसने कोर्ट में फर्जी दस्तावेज लगाकर केस जीत लिया और हमें नोटिस दे रहा है। हम सरकार से बस इतना चाहते हैं कि हमारे और उनके कागजों की ठीक से जांच की जाए।
हमारे पास वैध रजिस्ट्री है, पानी-बिजली के बिल सहित टैक्स भी समय पर भर रहे हैं। अगर यह कॉलोनी अवैध थी, तो सरकार अब तक हमसे टैक्स क्यों और कैसे वसूलती रही? हमने कलेक्टर, विधायक, पार्षद और मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन हर जगह से यही जवाब मिलता है कि कोर्ट के मामले में कुछ नहीं किया जा सकता। -ममता चौहान, रहवासी
सरकार हमें न्याय दिलाए
मैं कृष्ण बाग कॉलोनी में 10 साल से रह रहा हूं। श्रीराम बिल्डर्स के नोटिस लगातार आ रहे हैं और हमें बेघर करने की कोशिश की जा रही है। जब हमने मकान बनाए थे, तब क्या बिल्डर सो रहा था? इतने मकान बन गए, बिजली कनेक्शन हो गए, हम नल का बिल भर रहे हैं, बिजली का बिल भर रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं।
अब हमारी गुहार कोई नहीं सुन रहा है। सरकार से यही गुहार है कि हमें न्याय दिलाया जाए। -विजेंद्र राठौड़, रहवासी
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!