कारोबारी किस कारण परेशान था: ऐसे कोई अपनी जान देता है; कहां मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक किराना कारोबारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार तड़के उनका शव घर में ही बनी दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, ऐसे में आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
भाई ने सबसे पहले देखा शव
मृतक की पहचान 41 वर्षीय उमेश कुमार खत्री के रूप में हुई है, जो नीलकंठ कॉलोनी, शिव मंदिर के पास बैरागढ़ में रहते थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह सबसे पहले उनके भाई अजीत ने दुकान में जाकर देखा तो उमेश फंदे पर लटके हुए थे। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
किराना व्यवसाय के साथ करते थे रिकवरी का काम
परिवार ने बताया कि उमेश कुमार खत्री किराना दुकान चलाते थे और इसके साथ ही एक फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम भी करते थे। उनका व्यवहार सामान्य बताया जा रहा है, हालांकि हाल के दिनों में वे कुछ तनाव में रहते थे।
तलाक के बाद बच्चों से दूरी बनी वजह?
जानकारी के अनुसार, उमेश की शादी वर्ष 2007 में हुई थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं, जो फिलहाल उनकी पत्नी के साथ रहते हैं। परिजनों का कहना है कि तलाक के बाद बच्चों से दूरी को लेकर वे अक्सर मानसिक तनाव में रहते थे। हालांकि पुलिस इसे केवल एक संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।
सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के बयानों में भी आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह मामला कई सवाल छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं—व्यक्तिगत, पारिवारिक और आर्थिक—को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!