शराब-चिकन पार्टी के बाद हुआ क्या: किनके साथ थी महिला; किस बात का विरोध करने पर हुआ क्या अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
पनागर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के साथ पहले दो परिचितों ने शराब और चिकन पार्टी की, फिर उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने इसका विरोध किया और परिजनों को बताने की धमकी दी, तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में सबूत मिटाने के लिए उसका बैग, साड़ी और चप्पल जला दिए गए।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से कीटनाशक पी लिया और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, 12 जनवरी की सुबह ग्राम मुड़िया नहर के पास महिला का शव पाया गया। महिला कुंडम की रहने वाली थी और पति व बच्चों के साथ पनागर के पोल्ट्री फार्म में काम करती थी। शव अर्धनग्न अवस्था में था और पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि मौत गले की हड्डी टूटने के कारण हुई। जांच में पता चला कि मौत से पहले महिला ने शराब पी थी।
आरोपी और घटना क्रम
सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में पता चला कि महिला अंतिम बार मुकेश सिंह के साथ देखी गई थी। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि मोनू (महेश मार्को) के कहने पर वह महिला को पंप हाउस स्थित कमरे में ले गया था। वहां तीनों ने शराब और चिकन पार्टी की। इसके बाद मोनू ने महिला के साथ बलात्कार किया।
जब मुकेश ने भी ऐसा करने की कोशिश की, तो महिला ने शोर मचाया। विरोध सुनकर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसका गला दबा दिया और करीब 200 मीटर दूर नहर में शव फेंक दिया।
आरोपी का जहर पीने का मामला
मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी मोनू की तलाश की। 12 फरवरी की रात उसे पकड़ते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। जांच में पता चला कि पुलिस को आते देख उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी। मोनू को तुरंत पनागर स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत सामान्य है, लेकिन बेहतर निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!