आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी: एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द ही मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
इससे पहले परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन पुलिस विभाग की एक अन्य परीक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।
7500 पदों पर होगी भर्ती
पुलिस विभाग में कुल 7500 आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें 6800 पद सामान्य ड्यूटी और 700 पद विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के हैं। इन पदों के लिए प्रदेशभर से करीब साढ़े सात लाख युवाओं ने आवेदन किया है। ऐसे में प्रत्येक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।
उच्च शिक्षित युवाओं ने भी ठोकी दावेदारी
आरक्षक बनने के लिए पीएचडी धारकों से लेकर बीई-बीटेक इंजीनियरों तक ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी भी भर्ती की दौड़ में शामिल हैं। हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल और आठवीं पास युवाओं ने भी आवेदन किए हैं।
गृह जिले में नहीं मिलेगी पदस्थापना
भर्ती नियमों के मुताबिक चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान प्रदेश के 55 जिलों में अपनी पसंद की यूनिट चुनने का विकल्प दिया गया था। नियुक्ति के बाद संबंधित यूनिट में कम से कम पांच साल सेवा देना अनिवार्य होगा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) में भी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
आधार से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होने पर प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को संतुलित करने के लिए अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया जाएगा।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी के लिए कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in नियमित रूप से देखते रहें।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!