खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए: आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
महाराष्ट्र के नागपुर में हुई 3.74 करोड़ रुपए की बड़ी लूट के तार मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम डोरली से जुड़ गए हैं। मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम एक आरोपी को लेकर गांव पहुंची।
उसकी निशानदेही पर एक खेत में पैरे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई नकदी से भरी तीन बोरियां बरामद की गईं।
4 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही रकम
शुरुआती चर्चाओं में बरामद रकम 4 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल नकदी ग्राम पंचायत डोरली में रखकर उसकी गिनती की जा रही है। बरामद राशि कितनी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
परिचित के खेत में छिपाई थी नकदी
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब चार दिन पहले नकदी को तीन बोरियों में भरकर गांव के एक परिचित के खेत में छिपा दिया था। बोरियों को पैरे के ढेर के नीचे रखा गया था, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर डोरली पहुंची। उसकी निशानदेही पर खेत में तलाशी ली गई, जहां से नकदी से भरी तीनों बोरियां बरामद कर ली गईं।
ग्राम पंचायत में हो रही नोटों की गिनती
बरामद नकदी को ग्राम पंचायत डोरली में रखा गया है। यहां क्राइम ब्रांच की टीम नोटों की गिनती कर रही है।
लूट की रकम 3.74 करोड़ रुपए बताई गई थी, जबकि बरामद राशि 4 करोड़ रुपए से अधिक होने की चर्चाएं हैं। इसी वजह से गांव और आसपास के क्षेत्र में हलचल मची हुई है।
18 नवंबर की रात व्यापारी के कर्मचारियों से लूटी थी कार
नागपुर के तुलसीनगर क्षेत्र में 18 नवंबर की रात हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से नकदी से भरी कार लूट ली थी। कार में 3.74 करोड़ रुपए रखे हुए थे।
वारदात के बाद बदमाश कार को कामठी रोड के खैरी इलाके में छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद से नागपुर पुलिस आरोपियों और लूटी गई रकम की तलाश में जुटी थी।
अब बालाघाट के डोरली गांव में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद रकम की वास्तविक राशि और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!