वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को क्या कर दिया: प्रेमी युगल कहां बैठा हुआ था; बीचबचाव में किसकी जान गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा जिले में शनिवार रात चाकूबाजी में एक युवक की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन डे मना रहे कपल से भावेश अपने 2 दोस्त मयंक और सचिन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, तभी युवती के दोस्त ने रोका। इतने में युवकों ने चाकू निकालकर अटैक कर दिया।
सीने में लगा चाकू
इसी दौरान बीच-बचाव और झूमाझटकी में छेड़छाड़ कर रहे भावेश पाल (19) के सीने में चाकू लग गया, जिससे भावेश की मौत हो गई। वहीं भावेश के दोस्त मयंक को भी चोट आई है। मयंक ने बताया कि युवती के दोस्त हर्ष ने भावेश को चाकू मारा है, जिससे उसकी जान चली गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
वहीं वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने देर रात मौके का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक वारदात शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर रूधि गांव में कृष्णा ढाबा के सामने हुई। टपरी के पास युवक-युवती बैठे हुए थे।
हाईवे किनारे दोस्त के साथ बैठी थी
वहीं पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि कृष्णा ढ़ाबे के सामने मेन हाईवे किनारे एक ईंट-भट्टा है। जहां एक टपरी बनी है। हाईवे किनारे अपने दोस्त हर्ष थापा के साथ बैठी थी। हमें देखकर मयंक, भावेश और सचिन आए।
तीन लोगों ने की छेड़खानी
इस दौरान तीनों लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब मेरे दोस्त हर्ष थापा ने बचाने की कोशिश की, तो उन्होंने हर्ष से गाली-गलौज की। उन्होंने हर्ष को पीटा और उसके सिर पर ईंट मार दी।
युवकों ने चाकू मारा, दोस्त को चोट लगी
युवती ने बताया कि विवाद के बीच एक युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया। झूमा-झटकी के बीच हर्ष के हाथ में चाकू से हमला कर दिया, जिससे हर्ष को गंभीर चोट लगी है। इसी बीच दो युवक भी घायल हो गए।
दोस्त ने कही यह बात
वहीं मृतक भावेश के दोस्त मयंक ने बताया कि युवती के दोस्त हर्ष ने भावेश के सीने पर चाकू मारा है। वह खून से सन गया था। ज्यादा खून बहने से तड़प रहा था। इलाज के दौरान दोस्त ने दम तोड़ दिया। हर्ष ने मुझ पर भी अटैक किया। कमर में चोट लगी है।
आरोपी बोला- वह गर्लफ्रेंड नहीं, मेरी पत्नी है
हर्ष थापा ने बताया कि उसके साथ जो महिला थी, वह उसकी पत्नी है। हमारी शादी 14 जुलाई, 2025 को हुई थी। उसने अपने पहले पति को तलाक दे दिया है। कल मेरा जन्मदिन था। हम ढाबे के सामने एक दोस्त के ईंट भट्टे की दुकान पर बैठे थे।
बहस के बाद मारा चाकू
इस दौरान तीन लड़के हमारे पास आए और बहस के बाद मुझे चाकू मारने लगे। मैंने चाकू पकड़ लिया। फिर वह भावेश नाम के एक लड़के को लगा, जिसकी मौत हो गई। हालांकि महिला ने हर्ष को अपना दोस्त बताया है। उसने अपने पति और पते के बारे में अलग-अलग जानकारी दी है।
दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य ने बताया किवारदात शनिवार शाम 6 बजे की है। रविवार सुबह 4 बजे दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती की शिकायत पर मृतक सहित उसके 2 दोस्तों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
हत्या का मामला दर्ज
इसके साथ ही युवती के दोस्त हर्ष थापा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल केस की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!