किसानों पर पुलिस की कार्रवाई: 80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और 50 रुपए बोनस देने की मांग को लेकर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन जारी है।
होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर डटे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की।
80 किसानों को बसों में भरकर थाने ले गई पुलिस
पुलिस करीब 80 किसानों को दो बसों में बैठाकर कजलीखेड़ा थाने ले गई। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर फैसला नहीं होता, वे प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे।
उनका आरोप था कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया था।
प्रदर्शन स्थल खाली करने को तैयार नहीं थे किसान
किसानों ने वीर सावरकर सेतु के पास सर्विस रोड पर अपना प्रदर्शन जारी रखा था। इसी बीच होशंगाबाद से भी बड़ी संख्या में किसानों के भोपाल पहुंचने की सूचना मिली।
इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पहले मौके पर करीब 45 पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना के चलते अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
पुलिस ने किसानों से प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने करीब 80 किसानों को बसों में बैठाकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचाया।
कृषि सचिव से मुलाकात के बाद बुधवार की बातचीत पर नजर
इससे पहले मंगलवार दोपहर पांच किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े से मिला था।
मुलाकात के बाद किसानों ने बताया था कि बुधवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच गन्ने के भाव को लेकर चर्चा होगी।
किसानों का कहना है कि इस बातचीत में होने वाले फैसले के आधार पर ही वे आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे।
फिलहाल किसान गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल करने के साथ 50 रुपए बोनस देने की मांग पर कायम हैं।
संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!