खबर
Top News

नकली किन्नर बनकर क्या किया: लोगों ने सिखाया सबक; असली किन्नर भी नहीं रहे पीछे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 2:44 pm
शेयर करें:
नकली किन्नर बनकर क्या किया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र स्थित शिवलोक कॉलोनी में शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब खुद को किन्नर बताकर लोगों से पैसे वसूल रहे एक युवक को असली किन्नरों ने पकड़ लिया। युवक पर आरोप है कि वह महिलाओं जैसे कपड़े पहनकर और किन्नरों की तरह आवाज निकालकर लोगों को डराता-धमकाता था तथा उनसे जबरन पैसे वसूलता था।

जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज को पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि एक युवक नकली किन्नर बनकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों से वसूली कर रहा है। इससे किन्नर समाज की छवि भी खराब हो रही थी। इसी सूचना के आधार पर कुछ किन्नर युवक की तलाश में थे।

शनिवार रात शिवलोक कॉलोनी में युवक के होने की सूचना मिलने पर कई किन्नर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक उस समय लोगों से पैसे मांग रहा था। इसी दौरान किन्नरों ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो युवक खुद को असली किन्नर बताने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो मामला गरमा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साए किन्नरों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक के साथ मारपीट और हंगामे की स्थिति दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक लंबे समय से क्षेत्र में महिलाओं जैसे कपड़े पहनकर घूमता था और किन्नरों की तरह बोलचाल कर लोगों को भ्रमित करता था। कई बार वह लोगों को डराकर पैसे मांगता था। इससे आसपास के रहवासियों में भी असहजता का माहौल था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक वास्तव में लोगों से जबरन वसूली करता था या नहीं, और उसके खिलाफ पहले से कोई शिकायत दर्ज है या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली या धोखाधड़ी सामने आती है, तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट
Top News

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

15 minutes ago
अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस
Top News

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

22 minutes ago
इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता
Top News

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

30 minutes ago
नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

40 minutes ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

about 1 hour ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

about 1 hour ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

about 1 hour ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

about 1 hour ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 1 hour ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 2 hours ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 2 hours ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 2 hours ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 2 hours ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 2 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 2 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 2 hours ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

about 3 hours ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 3 hours ago
साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम
Top News

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

about 3 hours ago
दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक
Top News

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!