सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी: टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नदियां साफ रहें, इसके लिए जनता को जागरूकता की नसीहतें तो खूब दी जाती हैं, लेकिन उद्योगों की बारी आती है तो नियमों की धज्जियां उड़ती दिखती हैं। ग्राम बिजलपुर स्थित टीएम एंटरप्राइजेस ने सरस्वती नदी को मानों फैक्ट्री के अपशिष्ट जल की निकासी का रास्ता समझ लिया।
बिना उपचार किया उद्योग का गंदा पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा था। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देश पर हुए ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद नगर निगम की टीम पहुंची और संचालक हरीश भोसले पर 40 हजार रुपए का जुर्माना ठोंक दिया।
जोन-13 के वार्ड-75 में हुई जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक सीटीओ, यानी संचालन की सहमति से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के रखरखाव और पानी के प्रवाह का रिकॉर्ड भी नदारद मिला।
यानी नदी में गंदगी पहुंचाने का इंतजाम तो था, लेकिन उसके शोधन और नियमों के पालन का हिसाब अधिकारियों को नहीं मिला।
नदी को प्रदूषित किया, पर जुर्माना मामूली गलती जैसा!
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर अपर आयुक्त आशीष के निर्देशन में निगम ने 40 हजार रुपए का चालान बना दिया। सवाल यह है कि नदी को नुकसान पहुंचाने की कीमत इतनी मामूली कैसे रह गई? फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी पर्यावरण और नदी के अस्तित्व पर असर डाले तो उसकी भरपाई कौन करेगा? क्या जुर्माने की रसीद काटने भर से जिम्मेदारी खत्म हो जाती है?
उद्योगों को नसीहत, अमल कराने की जिम्मेदारी किसकी?
निगम ने औद्योगिक इकाइयों को चेतावनी दी है कि ईटीपी से अपशिष्ट जल का उपचार करने के बाद ही उसका निस्तारण करें। कार्रवाई के दौरान मुख्यालय के उपयंत्री, जोन के भवन निरीक्षक, ड्रेनेज अमला और सलाहकार दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सवाल सिर्फ टीएम एंटरप्राइजेस तक सीमित नहीं है।
शहर में ऐसी दूसरी इकाइयों की जांच कौन करेगा? उपचार संयंत्र वास्तव में चल रहे हैं या सिर्फ कागजों में व्यवस्था दुरुस्त है? निगम को यह भी बताना चाहिए कि चालान के बाद फैक्ट्री की दोबारा जांच कब होगी।
ड्रोन सर्वे में पकड़ी गई औद्योगिक इकाई की मनमानी, ईटीपी और जरूरी रिकॉर्ड भी नहीं मिले
ड्रोन ने नदी में बहती गंदगी दिखा दी, निगम ने जुर्माना भी लगा दिया, लेकिन सरस्वती नदी को साफ रखने के लिए सिर्फ चालान की रसीद काफी नहीं होगी।
जब तक प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर प्रभावी रोक और नियमित निगरानी नहीं होगी, तब तक नदी की सफाई के दावे कागजों से बाहर निकलते नजर नहीं आएंगे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!