टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी: कार में बाइक भी मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की खेप लेकर सुपर कॉरिडोर पर बैठे दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए 24.71 ग्राम एमडी ड्रग्स टवेरा कार के ड्राइवर साइड दरवाजे के बॉटल होल्डर में छिपा रखी थी। तलाशी के दौरान कार के अंदर एक मोटरसाइकिल भी मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग्स, टवेरा और बाइक सहित करीब 4.80 लाख रुपए का माल जब्त किया है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक कल सुपर कॉरिडोर स्थित पिलर नंबर 132 के पास सर्विस रोड पर क्राइम ब्रांच की टीम को एक सफेद-ग्रे रंग की टवेरा कार में दो युवक संदिग्ध हालत में बैठे मिले। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे। तलाशी लेने पर कार के ड्राइवर साइड के दरवाजे के बॉटल होल्डर से 24.71 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुई। कार के अंदर पुलिस को एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक खराब है।
पुलिस ने ड्रग्स के साथ करीब दो लाख रुपए कीमत की टवेरा और 40 हजार रुपए की बाइक भी जब्त की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस मंसूरी (28), निवासी जावरा, जिला रतलाम और समीर खान (25), निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई है। वारिस नौवीं तक पढ़ा है और हम्माली करता है, जबकि समीर दूसरी तक पढ़ा है और ड्राइवरी करता है।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी।
100 केस, 219 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 100 मामलों में 219 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से एमडी ड्रग्स, गांजा, भांग, ब्राउन शुगर और कोकीन सहित करीब 4.74 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!