नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई: 3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले गंदे पानी को बिना उपचार किए नाले में छोड़ने के मामले में नगर निगम ने चार कंपनियों पर कार्रवाई की है। जोन क्रमांक 17 के वार्ड 19 स्थित औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर सी और एफ में निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी सामने आई। निगम की टीम ने चारों इकाइयों पर कुल 3 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, साथ ही उनके पानी के आउटलेट पाइप भी बंद करा दिए।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में नेहा प्लास्टिक कंपनी का ईटीपी प्लांट बंद मिला। यहां से पानी नाले में छोड़ा जा रहा था। इस पर कंपनी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, द वरुण फूड्स के ईटीपी का फ्लो मीटर बंद मिलने पर 60 हजार रुपए का चालान बनाया गया।
औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी सामने आई
इसी तरह श्रीराम इंडस्ट्रीज में ईटीपी प्लांट ही नहीं मिला। कंपनी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। रमेश टेक्सटाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सीवर का पानी सीधे नाले में छोड़ा जा रहा था। इस पर भी 1 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
अपर आयुक्त प्रखर सिंह के मुताबिक चारों कंपनियों को अपनी गलती स्वीकार करते हुए शपथ पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चालान और ईटीपी से जुड़े दस्तावेजों की प्रतियों के साथ सोमवार को आयुक्त के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।
कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, उपयंत्री सिद्धांत मेहता, सीएसआई सत्येंद्र तोमर सहित जोन की टीम मौजूद रही। निगम ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों को गंदे पानी का निर्धारित प्रक्रिया से उपचार करना अनिवार्य है।
नियमों की अनदेखी कर नालों में प्रदूषित पानी छोड़ने वाली इकाइयों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!