दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक: सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी। मड़वास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 19 वर्षीय युवती की आत्महत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। मृतका की मां का आरोप है कि बेटी ने दुष्कर्म और धमकी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई थी।
रिश्तेदारी के चलते परिवार से परिचित था आरोपी
मृतका की मां के मुताबिक, धुआंडोल निवासी 22 वर्षीय सानू जायसवाल का गांव में रिश्तेदारी के चलते आना-जाना था। आरोप है कि 22 नवंबर की रात वह घर में घुस आया और युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
अगले ही दिन थाने पहुंची थी मां
परिजनों के मुताबिक, युवती ने घटना की जानकारी परिवार को दी थी। इसके बाद 23 नवंबर की सुबह उसकी मां मड़वास थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की। मां का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
परिजनों का कहना है कि थाने में सुनवाई नहीं होने पर युवती ने सीएम हेल्पलाइन का भी सहारा लिया था। मां ने आरोपी पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी बोले- बाइक जब्त की थी, आरोपी की तलाश जारी थी
मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। 23 नवंबर को आरोपी के घर दबिश देकर उसकी बाइक जब्त की गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला था।
पुलिस की जवाबदेही पर सवाल
शिकायत मिलने के बावजूद दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई? सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई? युवती की मौत के बाद इन सवालों के जवाब भी जांच में सामने आना जरूरी है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!