रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध: भोपाल की घटना से आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल में रैपिडो चालक की कथित अश्लील हरकत ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 22 वर्षीय युवती को बीच रास्ते उतारने, गाली देने, वाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजने और धर्म के नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया मध्य प्रदेश ने इंदौर में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल और महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में संगठन की टीमें प्रदेश के हर जिले में स्कूल, महाविद्यालय और निजी शिक्षण संस्थानों तक पहुंचेंगी। छात्राओं को वाहन चालक की पहचान जांचने, अपनी यात्रा की जानकारी परिवार से साझा करने, आपातकालीन सहायता सुविधा का उपयोग करने और संदेह होने पर यात्रा रद्द करने की जानकारी दी जाएगी।
भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र की युवती ने हबीबगंज जाने के लिए रैपिडो वाहन बुक किया था। अतिरिक्त किराए को लेकर विवाद के बाद चालक मोहम्मद मुस्तकीन ने उसे बीच रास्ते उतार दिया। आरोप है कि बाद में उसने युवती को गालियां दीं और वाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजीं।
साथ ही धर्म के आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इस घटना के विरोध में वरिष्ठ इंदु शर्मा, रोशनी राठौड़, रितिका सोलंकी, पूनम बेलिया, आरती सोनी, मुस्कान, शगुन प्रजापति, नंदनी रघुवंशी, ममता, गीता पाल, शीतल चौहान, योगिता, प्रतिभा, माही वर्मा, अनुष्का पाल, ज्योति प्रजापति, भूमि, अक्षिता और रेखा सहित अन्य महिलाओं ने आवाज उठाई।
उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कागजी दावों से नहीं होगी। रैपिडो, ओला और उबर जैसी वाहन सेवा कंपनियों को चालकों की पहचान की जांच, निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।
अभियान के तहत सभी जिलों की स्थानीय इकाइयां शिक्षण संस्थानों से संपर्क करेंगी। छात्राओं को आत्मरक्षा, सुरक्षित यात्रा और संकट के समय उठाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी जाएगी।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!