8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा: 6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और बदमाशों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 8 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर करते हुए इंदौर सहित सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए।
वहीं 6 अन्य आदतन अपराधियों को निर्बंधन आदेश के तहत पाबंद किया गया है। इन्हें निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी देना होगी। जिलाबदर किए गए बदमाशों में 7 को 6 महीने और एक को 3 महीने तक जिले से बाहर रहना होगा।
पुलिस के अनुसार जिलाबदर बदमाशों में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के टापू नगर निवासी 30 वर्षीय दत्ता पिता अंगद कोले और तुलसी कॉम्प्लेक्स के सामने रहने वाला 23 वर्षीय अजय उर्फ अज्जू पिता संतोष राजवंशी, तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचम की फैल निवासी 24 वर्षीय विवेक उर्फ काणा पिता हंसराज बरुआ, गोमा की फैल निवासी 24 वर्षीय सागर पिता रतनलाल वर्मा, पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली निवासी 20 वर्षीय शुभम उर्फ मॉडल पिता नरेंद्र धीमान और 26 वर्षीय अन्नू उर्फ अनिकेत पिता मुकेश बौरासी व बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा निवासी देव पिता गजानंद सेंगर को 6-6 महीने के लिए जिलाबदर किया गया है।
चंदन नगर थाना क्षेत्र के विजयश्री नगर निवासी 25 वर्षीय किशन उर्फ कृष्णा पिता लक्ष्मीनारायण को 3 महीने तक जिला सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। वहीं निर्बंधन आदेश के तहत गांधी नगर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर निवासी 52 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू पिता पूरनसिंह सोलंकी, हीरा नगर थाना क्षेत्र के रघुनंदन बाग कॉलोनी झोपड़पट्टी निवासी 22 वर्षीय सन्नी उर्फ धोनी पिता रमेश ठाकुर और भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा स्थित चितावद कांकड़ निवासी 44 वर्षीय सुनील उर्फ टाटू पिता घनश्याम उर्फ मट्ठा सिलावट को एक-एक साल के लिए पाबंद किया गया है।
इसी तरह परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर निवासी 23 वर्षीय अमन पिता शरद जाटव, आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी स्थित शिवनगर निवासी 30 वर्षीय जीवन पिता शिवराम मोरीला और गांधी नगर थाना क्षेत्र के परसराम मार्ग निवासी 58 वर्षीय प्रदीप पिता शिवराम पचौरी को 6-6 महीने के लिए निर्बंधन आदेश से प्रतिबंधित किया गया है।
सभी 6 बदमाशों को निर्धारित अवधि तक संबंधित थाने में नियमित हाजिरी देना अनिवार्य होगा। उन्हें किसी भी अवैध या आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने और लोकशांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। शर्तों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन प्रकरणों में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की।
लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इन बदमाशों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में कई अपराध दर्ज हैं। पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उनकी आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हुआ था। इनके कारण संबंधित क्षेत्रों में लोकशांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत संबंधित जोन के अधिकारियों ने प्रकरण तैयार कर पुलिस आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। परीक्षण और सुनवाई के बाद जिलाबदर व निर्बंधन के आदेश जारी किए गए।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!