ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन: आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आधार कार्ड में कई साल पुरानी तस्वीर अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
फेस वेरिफिकेशन किया जा रहा
परिवहन विभाग की नई ऑनलाइन व्यवस्था में वेबकैम से लाइव फोटो लेकर आधार में दर्ज तस्वीर से फेस वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
तस्वीरों के मिलान में आ रही है
ऐसे में आधार में बचपन या कई साल पुरानी फोटो लगी होने और वर्तमान चेहरे में बदलाव आने पर दोनों तस्वीरों का मिलान नहीं हो पा रहा है।
इससे लर्निंग लाइसेंस का ऑनलाइन टेस्ट पूरा नहीं हो पा रहा और आवेदकों की प्रक्रिया बीच में ही अटक रही है।
लर्निंग लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया में बदलाव
परिवहन विभाग ने मध्यप्रदेश में 27 अक्टूबर से लर्निंग लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया में बदलाव किया है।
ऑनलाइन टेस्ट के दौरान वेबकैम आधारित फेस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है।
आधार कार्ड में दर्ज फोटो से किया जा रहा मिलान
इसका उद्देश्य ऑनलाइन टेस्ट में किसी दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाना है।
आवेदन करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए टेस्ट के दौरान उसकी लाइव तस्वीर ली जाती है और आधार कार्ड में दर्ज फोटो से उसका मिलान किया जाता है।
वेबकैम के सामने बैठते ही होता है फोटो मिलान
नई व्यवस्था में लर्निंग लाइसेंस का ऑनलाइन टेस्ट देने वाले आवेदक को वेबकैम के सामने बैठना होता है।
सिस्टम कैमरे से लाइव तस्वीर लेने के बाद उसे आधार कार्ड में दर्ज फोटो से मिलाता है।
दोनों तस्वीरों का मिलान होने पर टेस्ट आगे बढ़ जाता है, लेकिन चेहरा मैच नहीं होने पर पहचान प्रमाणित नहीं हो पाती और प्रक्रिया रुक जाती है।
इसका असर खास तौर पर उन आवेदकों पर पड़ रहा है, जिनके आधार कार्ड में कई साल पुरानी तस्वीर लगी है।
कई लोगों के आधार में बचपन की तस्वीर दर्ज है, जबकि कुछ के फोटो एक दशक या उससे भी ज्यादा पुराने हैं।
उम्र बढ़ने के साथ चेहरे में हुए बदलाव के कारण वर्तमान तस्वीर और आधार की पुरानी तस्वीर में पर्याप्त समानता नहीं मिल पा रही है।
चार मौके के बाद आवेदन निरस्त
फेस वेरिफिकेशन में आवेदक को अधिकतम चार बार प्रयास का मौका दिया जा रहा है।
चारों प्रयासों में लाइव फोटो का आधार फोटो से मिलान नहीं होने पर सिस्टम आवेदन निरस्त कर देता है। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती।
ऐसी स्थिति में आवेदकों को समस्या के समाधान के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है।
इससे घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देकर लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा का लाभ लेने वाले लोगों को अतिरिक्त परेशानी हो रही है।
लाइसेंस बनवाने से पहले आधार में फोटो अपडेट कराएं
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को आधार कार्ड में दर्ज फोटो की जांच कर लेना चाहिए।
जिन लोगों के आधार में बचपन की अथवा कई साल पुरानी तस्वीर लगी है, उन्हें पहले फोटो अपडेट कराना चाहिए।
पुरानी तस्वीर और वर्तमान चेहरे में अधिक अंतर होने पर ऑनलाइन फेस वेरिफिकेशन में समस्या आ सकती है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!