साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम: पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अपराध नियंत्रण से लेकर साइबर ठगी रोकने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देवास पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सम्मानित किया है।
डीजीपी प्रशस्ति पत्र और डिस्क प्रदान की गई
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें डीजीपी प्रशस्ति पत्र और डिस्क प्रदान की गई। अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चोरी की वारदातों का खुलासा, साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिस व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में इनके योगदान को सराहा गया।
11 हजार बदमाशों पर शिकंजा, 48 पहुंचे जेल
देवास पुलिस ने 11,086 आदतन अपराधियों को 65.85 करोड़ रुपए की राशि से फाइनल बाउंड ओवर कराया। शर्तों का उल्लंघन करने वाले बदमाशों के खिलाफ 650 प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए। इनमें 147 प्रकरणों में अंतिम निर्णय हुआ और 48 बदमाशों को जेल भेजा गया।
वहीं, 104 मामलों में 22.80 लाख रुपए की बाउंड राशि शासन के पक्ष में वसूल कराई गई। इस उपलब्धि के लिए प्रधान आरक्षक राहुल जायसवाल को सम्मानित किया गया।
साइबर ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
पिछले छह महीनों में देवास पुलिस ने साइबर ठगी के 1.10 करोड़ रुपए होल्ड कराए। न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से 249 पीड़ितों को 82 लाख रुपए वापस दिलाए गए।
इसके अलावा समय रहते समझाइश और जागरूकता के जरिए डिजिटल अरेस्ट के 129 प्रयास विफल किए गए। इस कार्य के लिए प्रधान आरक्षक सचिन चौहान और शिवप्रताप सिंह सेंगर को सम्मान मिला।
दो साल में हत्या की एक भी वारदात नहीं
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनके कार्यकाल में हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 50 प्रतिशत और दुष्कर्म के मामलों में 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
पिछले दो वर्षों में थाना क्षेत्र में हत्या की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। इसके अलावा 98 साइबर पीड़ितों को 16 लाख 41 हजार 288 रुपए वापस दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
23 लाख की चोरी का पर्दाफाश, शत-प्रतिशत माल बरामद
अमलतास विश्वविद्यालय में हुई 23 लाख रुपए की चोरी का खुलासा कर पूरा सामान बरामद करने वाली पुलिस टीम को भी सम्मानित किया गया।
इनमें निरीक्षक अमित सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक अजय शर्मा, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह, हिमांशु सिंह और आरक्षक संदीप शामिल हैं।
नक्सल विरोधी अभियान से न्यायालयीन पैरवी तक उत्कृष्ट कार्य
बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सतवास थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पाल को भी सम्मान मिला। वहीं, प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के लिए सहायक उपनिरीक्षक राजेश भारद्वाज को सम्मानित किया गया। जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच 13 चिन्हित प्रकरणों में आए फैसलों में से 11 में दोषियों को सजा हुई।
81 पीड़ित परिवारों को दिलाई 73.50 लाख की सहायता
हिट एंड रन मामलों में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने में सहायक उपनिरीक्षक सतीश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उनके प्रयासों से 81 मामलों में कुल 73.50 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई गई।
तकनीक से मजबूत की पुलिस व्यवस्था
एफआईआर से लेकर चार्जशीट तक की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने में योगदान देने वाले सीसीटीएनएस शाखा के सहायक उपनिरीक्षक अनिल भाटिया, प्रधान आरक्षक अभिषेक भैरवे और महिला आरक्षक मोनिका नागर को भी डीजीपी ने सम्मानित किया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!