अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस: एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

हॉट स्पॉट चिह्नित करेगा नया सॉफ्टवेयर, गश्त और चेकिंग की होगी लाइव निगरानी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराध के बाद दौड़भाग के बजाय आशंका वाले इलाकों में पहले से पहरा रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट अपराध नियंत्रण के लिए डेटा आधारित प्रिवेंटिव पुलिसिंग की तैयारी कर रहा है। विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए क्राइम हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे। कहां, कब और किस तरह के अपराध ज्यादा होते हैं, इसका पूरा विश्लेषण कर पुलिस की तैनाती तय होगी। आगामी महीने से इस सिस्टम का ट्रायल शुरू करने की तैयारी है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (आई) की मदद ली जाएगी।
आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने 28 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में नई सॉफ़्टवेयर व्यवस्था की समीक्षा की। बताया गया सॉफ्टवेयर में पिछले वर्षों के अपराधों, हिस्ट्रीशीटरों, निगरानी बदमाशों, घटनास्थलों और सड़क दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड शामिल किया जाएगा। डेटा विश्लेषण से अपराध स्थल, समय और तरीके का पैटर्न सामने आएगा। इस पर संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर पहले से पेट्रोलिंग, गश्त, चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपराधियों की गतिविधियां ही नहीं, पुलिस की मैदानी सक्रियता भी निगरानी में रहेगी। पेट्रोलिंग, गश्त, चेकिंग और नाकाबंदी की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। बीट पुलिसकर्मियों की निर्धारित पॉइंट पर मौजूदगी और कार्रवाई की समीक्षा अधिकारी कर सकेंगे।
यानी कागजों नहीं, मैदान में पुलिस कितनी सक्रिय है, इसका भी हिसाब रहेगा। फिलहाल सॉफ्टवेयर परीक्षण और आकलन के दौर में है। विभिन्न पैमानों पर परखने के बाद अगले महीने से ट्रायल किया जाएगा।
सीसीटीवी और नशे के नेटवर्क पर भी फोकस
आयुक्त ने हॉट स्पॉट और शेडो एरिया में जनभागीदारी से सामुदायिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और नागरिकों के साथ संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध शराब और मादक पदार्थ कारोबारियों के नेटवर्क पर कार्रवाई, लंबित अपराधों का जल्द निराकरण और बीट-माइक्रो बीट व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।
साथ ही पीक ऑवर्स में यातायात, विवाह आयोजनों में सुरक्षा, पार्किंग और डीजे के नियमों का पालन कराने को कहा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!