बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत: मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
जिले के रेड़ा गांव स्थित भूटान बैराज में रविवार दोपहर नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूब रहे 15 वर्षीय बेटे आर्यन को बचाने के लिए पिता महेंद्र रजक (40) बैराज में कूद गए। दोनों को संकट में देखकर आर्यन के मामा पवन भी पानी में उतर गए।
तीनों गहरे पानी में समा गए
देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान पिता महेंद्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि बेटा आर्यन और मामा पवन अब भी लापता हैं।
अंधेरा होने के कारण रविवार देर शाम तलाश अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर से तलाशी शुरू की जाएगी।
बेटे को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है।
रेड़ा गांव निवासी महेंद्र रजक अपने बेटे आर्यन और साले पवन के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भूटान बैराज में नहाने गए थे।
पुलिस को सूचना दी
इसी दौरान आर्यन नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए महेंद्र ने पानी में छलांग लगा दी।
दोनों को डूबता देख पवन भी उन्हें बचाने बैराज में उतर गए, लेकिन तीनों पानी से बाहर नहीं निकल सके।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
खरपतवार में फंसा मिला पिता का शव
सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
बाद में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी में जुट गई। करीब 4 बजे महेंद्र का शव बैराज के पानी में खरपतवार के बीच फंसा मिला।
इसके बाद भी आर्यन और पवन की तलाश जारी रही, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
नहर का पानी बंद कराया, सुबह फिर चलेगा अभियान
बैराज के गेट खुले होने के कारण पुलिस को आशंका है कि तेज बहाव में आर्यन और पवन नहर की ओर बह गए होंगे।
इसे देखते हुए नहर का पानी बंद कराया गया। इसके बाद जलस्तर भी करीब आधा रह गया।
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नहर तथा आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार देर शाम अभियान रोकना पड़ा।
सोमवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा।
दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी
इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्रामीणों के मुताबिक महेंद्र रजक की बेटी की शादी दो दिन पहले ही हुई थी और उसकी विदाई भी हो चुकी थी।
शादी के बाद कुछ रिश्तेदार घर पर ही रुके हुए थे। परिवार अभी शादी की खुशियों से उबर भी नहीं पाया था कि बैराज में हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
महेंद्र की मौत और बेटे व साले के लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!