खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन: प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में अब युवा कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के पास हवन कर प्रशासन के खिलाफ अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।
प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की
कार्यकर्ताओं ने हनुमानजी की तस्वीर रखकर पूजा-अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां देकर प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। साथ ही चेतावनी दी कि मंदिर की प्रतिमा को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
मंदिर हटाने के बजाय सुरक्षित रखने की मांग
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि पिछले कई महीनों से खड़े हनुमान मंदिर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ दिन पहले मंदिर में दरार आने की बात भी सामने आई थी।
इसके बावजूद प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब श्रद्धालु और विभिन्न धर्मों के लोग मंदिर को उसी स्थान पर सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं, तो प्रशासन एकतरफा निर्णय क्यों ले रहा है? मंदिर को हटाने के बजाय उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मंदिर-मस्जिद के जिम्मेदारों से चर्चा करे प्रशासन
अर्पित यादव ने कहा कि प्रशासन को इस मामले में मंदिर के जिम्मेदार लोगों के साथ मस्जिद के जिम्मेदारों को भी बैठाकर चर्चा करनी चाहिए। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति से रास्ता निकाला जाना चाहिए।
प्रशासन को अपनी ओर से एकतरफा निर्णय लेने के बजाय संवाद और सहमति का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि मंदिर की प्रतिमा खंडित हुई तो युवा कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।
सनातन रैली निकालकर लोगों को बताएंगे घटनाक्रम
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर का मामला प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तक भी पहुंचाया गया है। संगठन जल्द ही सनातन रैली निकालकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों को मंदिर से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी देगा।
रविवार को हुए हवन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मंदिर को उसी स्थान पर सुरक्षित रखने की मांग दोहराते हुए प्रशासन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!