महापौर ने किया निरीक्षण: प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

औद्योगिक गंदा पानी छोड़ने वाली इकाइयों को कार्रवाई की चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 से एमआर-12 तक पहुंचने के लिए अब वाहन चालकों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मास्टर प्लान के तहत करीब 33 करोड़ रुपए की लागत से 1800 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने काम में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता से हटाकर तय समयसीमा में सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेंद्र जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने अधिकारियों से निर्माण की स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
गुणवत्ता से समझौता किए बिना काम पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के रहवासियों, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को आवागमन में राहत मिल सके।
1800 मीटर लंबी सड़क से एमआर-10 और एमआर-12 जुड़ेंगे
नई सड़क बनने से एमआर-10 और एमआर-12 के बीच सीधा रास्ता उपलब्ध होगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव घटने के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से बेहतर संपर्क मार्ग की जरूरत महसूस कर रहे लोगों को इस परियोजना से राहत मिलने की उम्मीद है।
अपशिष्ट जल का मुद्दा भी उठा
निरीक्षण के दौरान महापौर ने औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बिना उपचार किए गंदा पानी नालों और ड्रेनेज लाइनों में छोड़ने वाली इकाइयों की जांच कराने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त, ड्रेनेज को ऐसी फैक्ट्रियों की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।
महापौर ने साफ किया कि औद्योगिक कचरे से दूषित पानी शहर की जल निकासी व्यवस्था में छोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
ऐसी इकाइयों पर लगातार निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!