महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें: मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
महाराष्ट्र में वन्यजीव तस्करी के दो नेटवर्क का खुलासा होने के बाद मध्यप्रदेश में भी वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की कार्रवाई में बाघ, तेंदुए और संदिग्ध चीते की खालें बरामद हुई हैं। इसके अलावा करीब दो लीटर संदिग्ध किंग कोबरा का जहर भी जब्त किया गया है।
संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य में मौजूद चीतों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
किस जंगल से आईं खालें? डीएनए जांच से खुलेगा राज
अजय दुबे ने वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बरामद खालों की फॉरेंसिक और डीएनए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से स्पष्ट होना चाहिए कि इन वन्यजीवों का शिकार देश के किसी जंगल में हुआ है या खालें विदेश से तस्करी कर लाई गई हैं।
उन्होंने माधव नेशनल पार्क से लापता बाघ के शिकार की आशंका भी जताई है। हालांकि, बरामद खालों का मध्यप्रदेश के वन्यजीवों से संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
दो दिन में दो बड़े ऑपरेशन, छह आरोपी गिरफ्तार
डीआरआई ने 25 नवंबर को पुणे के बाहरी इलाके में इंद्रायणी नदी के पास तीन लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे से दो बोतलों में करीब दो लीटर संदिग्ध किंग कोबरा का जहर बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान जहर छलकने से डीआरआई का एक अधिकारी भी घायल हो गया।
इसके अगले दिन 26 नवंबर को पनवेल में एक संदिग्ध को पकड़कर उसके कब्जे से बाघ और तेंदुए की संदिग्ध खालें बरामद की गईं। इसके बाद नवी मुंबई के एक फ्लैट में दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वहां से संदिग्ध चीते की खाल और एयर राइफल बरामद हुई। तेंदुए की खाल पर गोली लगने के निशान भी मिले हैं।
चीतों की स्थिति स्पष्ट करे वन विभाग
दुबे ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच कराने के साथ कूनो और गांधी सागर में मौजूद सभी चीतों की सुरक्षा को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी करने की मांग की है।
सुरक्षा पर सवालों के बीच फील्ड डायरेक्टर की पोस्ट चर्चा में
कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा की शनिवार को की गई सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है।
उन्होंने प्रोजेक्ट चीता के प्रबंधन से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसकी कार्यप्रणाली की तुलना एक स्टार्टअप से की है।
अब इन सवालों के जवाब का इंतजार
महाराष्ट्र में बरामद खालें किन वन्यजीवों की हैं? इनका मध्यप्रदेश से कोई संबंध है या नहीं? क्या तस्करी का नेटवर्क प्रदेश के जंगलों तक फैला हुआ है?
इन सवालों के जवाब फॉरेंसिक जांच और डीआरआई की आगे की पड़ताल से ही सामने आएंगे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!