प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी: इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 55 लाख विद्यार्थियों का गणवेश की राशि का इंतजार सोमवार को खत्म होगा।
कल मिलेगी गणवेश की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के टीटी नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जवाहर चौक में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि अंतरित करेंगे।
600 रुपए प्रति विद्यार्थी दिए जाएंगे
लंबे समय से गणवेश की राशि का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इससे राहत मिलेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के पात्र विद्यार्थियों को गणवेश के लिए 600 रुपए प्रति विद्यार्थी दिए जाएंगे।
सालाना करीब 350 करोड़ रुपए खर्च करती है सरकार
यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को दो जोड़ी गणवेश उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
प्रदेश सरकार इस योजना पर सालाना करीब 350 करोड़ रुपए खर्च करती है।
प्रोफाइल अपडेट नहीं होने से अटकी थी राशि
गणवेश की राशि जारी होने में इस बार देरी हुई। प्रदेशभर के विद्यार्थी और अभिभावक काफी समय से राशि का इंतजार कर रहे थे।
विभागीय जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाने के कारण भुगतान अटका हुआ था।
अब यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार ने राशि जारी करने की तैयारी की है।
सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा राशि अंतरित किए जाने के साथ ही प्रदेश के करीब 55 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!