कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री: नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 दिसंबर को प्रदेश के कलेक्टरों और संभागायुक्तों के साथ प्रशासनिक कामकाज और नीतिगत विषयों पर मंथन करेंगे।
इसके लिए राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘नीति चिंतन शिविर 2026’ आयोजित किया जाएगा।
नवाचारों पर चर्चा होगी
इसमें जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर निगम आयुक्त भी शामिल होंगे।
शिविर में प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन, बेहतर कार्यप्रणाली और जिलों में किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा होगी।
आठ समूहों में बंटेंगे अधिकारी
शिविर के लिए सरकार ने आठ समूह बनाए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन समूहों में कलेक्टर और संभागायुक्त भी शामिल रहेंगे। शिविर के दौरान अधिकारी अपने कामकाज और अनुभवों पर 10-10 मिनट का प्रस्तुतिकरण देंगे।
इसके माध्यम से अन्य अधिकारी विभिन्न जिलों में कलेक्टरों और जिला पंचायतों द्वारा किए गए बेहतर कार्यों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. विक्रम सिंह तोमर शिविर में मॉडरेटर की भूमिका निभाएंगे।
उनके मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर समूहों के बीच चर्चा और अनुभवों का आदान-प्रदान होगा।
विजन 2047 की बैठक के सवा साल बाद जुटेंगे अधिकारी
गौरतलब है कि करीब सवा साल पहले प्रदेश में विकसित मध्यप्रदेश के विजन 2047 को लेकर कलेक्टर-कमिश्नर बैठक आयोजित की गई थी।
अब नीति चिंतन शिविर के जरिए एक बार फिर प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक मंच पर जुटेंगे।
इसे जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सफल प्रयोगों को साझा करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!